Josh और Mash के योगा डे कैंपने से जुड़े स्वामी अवधेशानंद

नई दिल्ली, 24 जून: 8वें संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के मौके पर आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र अभिनव टंडन ने #YogaForHumanity कैंपने की शुरुआत की, जिससे युवाओं का ध्यान योग पर केंद्रित किया जा सके। इसमें भारत के नंबर वन शॉर्ट वीडियो ऐप Josh और MASH प्रोजेक्ट फाउंडेशन भी साथ आए। फिर इस कैंपने में स्वामी अवधेशानंद जी भी शामिल हुए। MASH प्रोजेक्ट फाउंडेशन एक अवॉर्ड विनिंग सोशल एंटरप्राइज है।

gold

दरअसल 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने की मंजूरी दी। जिसके बाद हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए 21 जून का दिन तय करने का सुझाव दिया, ये दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है और इसका दुनिया के कई हिस्सों में विशेष महत्व है। इस दिन को युवाओं के बीच और ज्यादा लोकप्रिय बनाने के लिए स्वामी अवधेशानंद जी ने Josh ऐप पर 7 जून से 28 जून 2022 तक #YogaForHumanity चैलेंज शुरू किया। इस चैलेंज के तहत यूजर्स को अपने पसंदीदा योग आसन का एक वीडियो पोस्ट करना होगा। इसके बाद अपने तीन और दोस्तों को इसमें नॉमिनेट करना होगा। इस चैलेंज पर यूजर्स की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जिस वजह से इसे 21 जून तक 650 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया।

स्वामी अवधेशानंद गिरि जी ने जलवायु परिवर्तन, योग और भाईचारे के लिए कई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों की अध्यक्षता की। वो जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर हैं, जो भारत में साधुओं का सबसे पुराना अखाड़ा है। वो विश्व धार्मिक नेताओं की परिषद के बोर्ड सदस्य भी हैं। स्वामी अवधेशानंद गिरि जी मई 2019 में आयोजित 'Responsible Leadership Summit' के लिए यूएनओ में मुख्य वक्ता थे, जिसमें दुनियाभर से विभिन्न वर्गों के लगभग 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। इस साल न्यूयार्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर होने वाली मुख्य योगा डे आयोजन का नेतृत्व स्वामी अवधेशानंद गिरी ने किया। जिसमें भारतीय वाणिज्य दूतावास के कौंसुलेट जनरल रणधीर जायसवाल समेत कई अधिकारी शामिल हुए।

वहीं WIOM के फाउंडर अभिनव टंडन ने कहा कि स्वामी जी वेदों के ज्ञान के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं और युवाओं का अच्छी चीजें सिखाने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। हम भाग्यशाली हैं कि योग को लेकर हमें उनका मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिला। उन्होंने कहा कि हम हमारे सभी भागीदारों, विशेष रूप से वायरलिटी पार्टनर के समर्थन की सराहना करते हैं, खासकर- जोश, MASH प्रोजेक्ट, प्राइज पार्टनर अगत्सा (दुनिया के सबसे छोटे ईसीजी डिवाइस के निर्माता), Rapz (प्रमुख स्मार्टवॉच निर्माता) का।

वहीं जोश के हेड-क्रिएटर एंड कंटेंट इकोसिस्टम सुंदर वेंकटरामन ने कहा कि ये अत्यंत महत्वपूर्ण है कि हम सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और फिट रहें। इसके लिए योग ही सबसे बेहतरीन समाधान है। इस दृष्टिकोण के साथ हमने MASH फाउंडेशन के साथ भागीदारी की। वो स्वामी अवधेशानंद जी के #YogaForHumanity चैलेंज को मिल रही प्रतिक्रिया से भी काफी उत्साहित हैं। वहीं योग के संदेश को भारत के टियर 2,3,4 शहरों तक ले जाना है, जो बहुभाषी शॉर्ट चुनने का कारण है।

क्या है MASH प्रोजेक्ट फाउंडेशन?
आपको बता दें कि MASH प्रोजेक्ट फाउंडेशन एक अवॉर्ड विनिंग सोशल एंटरप्राइज है, जो सामाजिक प्रभाव के लिए एक वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहा है। ये SDG-17 और लक्ष्यों के लिए साझेदारी पर ध्यान केंद्रित करते हैं। इसने सिविल सोसाइटी संगठन सहित विभिन्न हितधारकों के साथ जुड़ने का एक अनूठा मॉडल तैयार किया है, ताकि उन्हें उच्च स्तर की भागीदारी की सुविधा के लिए एक साथ लाया जा सके।

ये है Josh की खासियत
Josh वर्से इनोवेशन द्वारा अगस्त 2020 में लॉन्च किया गया एक मेड-इन-इंडिया शॉर्ट वीडियो ऐप है। ये भारत के शीर्ष 1000+ बेस्ट क्रिएटर्स, 20000 कम्यूनिटी क्रिएटर्स, 10 सबसे बड़े म्यूजिक लेबल, 15+ मिलियन यूजीसी क्रिएटर्स को रिप्रजेंट करता है। वहीं जोश को गूगल प्ले स्टोर से 100 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है, जिस वजह से ये देश का अग्रणी शॉर्ट वीडियो ऐप बन गया है। मौजूदा वक्त में जोश के 153 मिलियन से अधिक एमएयू (मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता), 74 मिलियन डीएयू (दैनिक सक्रिय उपयोगकर्ता) हैं। जोश लोगों के प्यार की वजह से रोजाना नए मुकाम पर पहुंच रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+