दिल्ली सरकार की मेहनत लाई रंग, तेजी से कम हो रहे कोरोना केस, संक्रमण दर भी घटी
नई दिल्ली, 20 मई: देश में जब कोरोना महामारी की दूसरी लहर आई, तो राजधानी दिल्ली भी बुरी तरह प्रभावित हुई। जिसको देखते हुए केजरीवाल सरकार ने काफी कड़े कदम उठाए। जिस वजह से हालात अब कंट्रोल में आ रहे हैं। साथ ही अस्पतालों में बेडों और ऑक्सीजन की भी मांग कम हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के मुताबिक उनकी सरकार ने बच्चों को तीसरी लहर के बचाने की तैयारी शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन मौजूदा स्थिति को लेकर कहा कि दिल्ली में 18 मई को कोरोना के 4482 मामले आए थे और संक्रमण दर 6.89 फीसद रही है। दिल्ली के अंदर 24 अप्रैल के बाद से मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजधानी में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए को-वैक्सीन की डोज खत्म गई है और दो दिनों के लिए कोविशील्ड की वैक्सीन बची हुई है। वैक्सीन की आपूर्ति को लेकर केंद्र सरकार से अभी तक दिल्ली सरकार के पास कोई जानकारी नहीं भेजी है। अगर केंद्र दिल्ली सरकार को 18 से 44 आयु वर्ग के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं करवाती है तो दिल्ली में वैक्सीनेशन बंद हो जाएगा।
दिल्ली में पहले कोरोना के मामले 1 दिन में 28 हजार तक आ रहे थे, जो अब छह हजार से नीचे होते-होते चार हजार के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरना की संक्रमण दर को 2 फीसदी से कम पर लाने का लक्ष्य है। दिल्ली में अब हालात पहले से बेहतर हैं। पांच फीसदी से अधिक संक्रमण दर को काफी खराब माना जाता है।
जैन ने कहा कि ब्लैक फंगस का उपचार तय नियमों के मुताबिक किया जाता है। इसका पहले भी उपचार हो रहा था। ब्लैक फंगस का इलाज घर पर नहीं हो सकता है। ऐसे में कोशिश करेंगे कि उपचार की दवाएं अस्पतालों को सीधे मिलें। हमने दवाइयों की मांग की है कि हमें ज्यादा संख्या में इनकी डोज दी जाएं। हमने अभी एक लाख दवाओं की मांग की है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications