रायपुर में 'ऑक्सीजन ऑन व्हील्स' सेवा शुरू, घर-घर जाकर की जा रही मरीजों की मदद

रायपुर, मई 3: पूरा देश कोरोना महामारी से प्रभावित है, जहां अब रोजाना साढ़े तीन लाख से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। इस वजह से अस्पतालों का बोझ बहुत ज्यादा बढ़ गया है, ऐसे में सामान्य लक्षण होने पर लोगों को घरों में ही आइसोलेट किया जा रहा है। जिसको देखते हुए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 'आक्सीजन ऑन व्हील्स' प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसमें डाक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की टीम मरीजों के घर तक फ्री में ऑक्सीजन पहुंचा रही है।

corona

जानकारी के मुताबिक रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर एक विशेष वाहन तैयार किया है। जो कंसंट्रेटर मशीन और ऑक्सीमीटर के साथ मरीज के घर तक पहुंच रहा है। अगर किसी को ये सुविधा चाहिए तो वो मोबाइल नंबर-85753 33339 या नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 0771-4055574 पर संपर्क कर सकता है। फोन उठने के बाद मरीज का नाम, पता, उम्र, फोन नंबर समेत सारी जानकारी ली जाती है। इसके बाद उस तक फ्री में मदद पहुंचाई जाती है।

टीम के मुताबिक अगर मरीज का ऑक्सीजन लेवल सामान्य से कम होता है, तो वो कंसंट्रेटर मशीन के साथ उनके घर के लिए रवाना होती है। मरीज की स्थिति सामान्य होने के बाद टीम कंसंट्रेटर मशीन वापस भी लाएगी। वहीं टीम के लोग मरीजों को homeisolation.cgcovid19.in पर जाकर होम आइसोलेशन की प्रक्रिया पूरी करने में सहायता करते हैं। अब तक 'ऑक्सीजन ऑन व्हील्स' 35 घरों में गए हैं, जिसमें से सिर्फ 9 को ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन लगाने की जरूरत पड़ी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+