बिहारः अब मुफ्त में लोग उठा सकेंगे 102 एंबुलेंस सेवा का लाभ, बस करना होगा ये काम

पटना। बिहार सरकार ने सूबे में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए एक खास कदम उठाया है। वो कदम है कि बिहार का अब प्रत्येक मरीज मुफ्त में 102 एम्बुलेंस सुविधा का लाभ प्राप्त सकता है। बिहार में 102 एम्बुलेंस सेवा सभी मरीजों के लिए फ्री कर दी गई है। साथ ही इस सेवा का लाभ उठाने के संबंध में नीतीश कुमार सरकार ने मरीजों के लिए एक शर्त भी रखी है। वो शर्त है कि मरीज किसी भी सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती होने जाए। सरकार के निर्देश के बाद बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से 102 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सभी सिविल सर्जन को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

nitish government patients avails free ambulance service

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने अब सभी मरीजों को सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने के लिए एवं आपातकालीन स्थिति में सरकारी हॉस्पिटल पहुंचने के लिए 102 एम्बुलेंस सुविधा फ्री देने के संबंध में निर्णय लिया है। इसके बाद बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार की ओर से 102 एम्बुलेंस सुविधा फ्री देने के संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

पहले सिर्फ इन हालातों में मिलती थी फ्री 102 एम्बुलेंस सेवा बिहार में इससे पहले भी कुछ खास परिस्थितियों से जुड़े मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 102 एम्बुलेंस सेवा का लाभ फ्री दिया जा रहा था। इसमें इस तरह के मरीज शामिल थे। 102 एम्बुलेंस सेवा का लाभ गर्भवतियों व प्रसव के बाद उन्हें उनके घर तक पहुंचाने को ही दिया जाता था।

इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों, एक वर्ष तक के बीमार बच्चों को अस्पताल लाने व उन्हें घर पहुंचाने, राशन कार्डधारक मरीज, कालाजार रोगी, रेफर बच्चे व चमकी-बुखार से पीड़ित बच्चों को ही फ्री 102 एम्बुलेंस सुविधा दी जाती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+