नागा चैतन्य की 'थंडेल' फिर मचाएगी धमाल, 15 जून को होगा हिंदी टेलीविजन प्रीमियर

ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्म 'थंडेल' एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार टीवी स्क्रीन पर धूम मचाने को तैयार है। नागा चैतन्य और साई पल्लवी अभिनीत यह फिल्म 15 जून को रात 8 बजे पहली बार हिंदी में सोनी मैक्स चैनल पर वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के रूप में प्रसारित होने जा रही है।

थंडेल: ब्लॉकबस्टर फिल्म की टीवी पर वापसी

चंदू मोंडेटी द्वारा निर्देशित 'थंडेल' साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही है। यह फिल्म सीमा पार संघर्षों में फंसे मछुआरों की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और इसकी दमदार कहानी ने पूरे देश में दर्शकों का दिल जीत लिया। बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ से अधिक की कमाई करने के बाद यह फिल्म ओटीटी पर भी शानदार प्रदर्शन कर चुकी है।

नागा चैतन्य की करियर बदल देने वाली भूमिका

इस फिल्म ने नागा चैतन्य के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे मछुआरे का किरदार निभाया है जो प्रतिकूल हालातों में भी डटा रहता है। इस किरदार के लिए उन्होंने जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया और एक नई बोली सीखी, जिसे आलोचकों और दर्शकों ने खूब सराहा। इसे उनके अब तक के करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन माना जा रहा है।

दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

फिल्म की सफलता पर बात करते हुए नागा चैतन्य ने कहा, "'थंडेल' की यात्रा मेरे लिए बेहद खास रही है। पूरे भारत से जो प्यार और सराहना मिली, वो वाकई भावुक कर देने वाली है। इस फिल्म ने मुझे नए ढंग से चुनौती दी और मैं ऐसी सशक्त कहानी को पेश करने का मौका पाकर आभारी हूं। यह सफलता पूरी टीम और हमारे फैंस की मेहनत और समर्थन का नतीजा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+