कैबिनेट विस्तार पर सिसोदिया का PM पर तंज, बोले- लगता है साहब का आत्मविश्वास...

नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। वहीं विपक्षी नेता इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को जमकर घेर रहे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि गलियों और शहरों के नाम बदलने से शुरू हुई राजनीति अब बार बार मुख्यमंत्री बदलने और अब मंत्रिमंडल का पूरा दरबार ही बदल डालने पर आ गई है.... 'ओपरेशन' से चलने वाली सरकार को 'को-ओपरेशन' की ज़रूरत पड़ रही है. लगता है साहब का आत्मविश्वास अंदर तक हिला हुआ है ... अबकी बार....।

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। वहीं विपक्षी नेता इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को जमकर घेर रहे हैं।

आज शाम होगा मंत्रिमंडल विस्तार

बता दें कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल (मोदी सरकार 2) का पहला विस्तार आज बुधवार को होने वाला है। इस बहुप्रतीक्षित विस्तार एवं पुनर्गठन के लिए बुधवार शाम 5 से 6 बजे का समय मुकर्रर किया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार की शाम को होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले, मंत्री पद के संभावित चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा भी प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद हैं।

मंत्रिपरिषद में करीब 20 नए चेहरे शामिल होने की उम्मीद

मंत्रिपरिषद में करीब 20 नए चेहरे शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि इसमें युवाओं को तरजीह दी जाएगी। नए मंत्रियों को शाम करीब साढ़े पांच बजे राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

30 मई 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिपरिषद में 57 मंत्री बनाए गये थे। इनमें 24 कैबिनेट, नौ स्वतंत्र प्रभार तथा 24 राज्यमंत्री शामिल थे। बाद में शिवसेना और शिअद के राजग से अलग होने के कारण अरविंद सावंत और हरसिमरत कौर बादल ने इस्तीफा दिया था। लोजपा नेता रामविलास पासवान के निधन के कारण कैबिनेट मंत्रियों की संख्या 21 रह गई। रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की गत वर्ष कोविड के कारण मृत्यु होने के कारण कुल 53 मंत्री रह गए। थावर चंद गहलोत की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति के बाद मंत्रियों की संख्या 52 रह जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+