बिरसा मुंडा की जयंती आदिवासी दिवस के रूप में मनाएंगे, शिवराज सिंह चौहान सरकार का फैसला
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी दिवस मनाएंगे और अवकाश भी रहेगा. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आदिवासी दिवस पर श्रद्धांजलि को लेकर सियासत गरमा गई.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस आदिवासियों के नाम पर सियासत कर रही है. सत्ता पक्ष और विपक्ष में सदन में तीखी बहस होती रही. मध्य प्रदेश विधानसभा में असंसदीय शब्दों की नई शब्दावली पर सदन में जमकर विवाद हुआ.
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने शब्दावली में बंटाधार को शामिल करने पर आपत्ति जताई. विधानसभा अध्यक्ष को लिखित में आपत्ति जताई गई. रामेश्वर शर्मा ने कहा कि बंटाधार शब्द तो दिग्विजय शासनकाल की पहचान है।












Click it and Unblock the Notifications