हरियाणा में 1100 गांवों में हर साल लगाए जाएंगे फलदार पौधे, 6500 गांवों में छाएगी हरियाली

चंडीगढ़। हरियाणा के प्रधान मुख्य वन संरक्षक वीएस तंवर ने प्रदेश के अंदर हर साल 11 सौ गांवों का लक्ष्य बनाकर पौधरोपण की खास मुहिम चलाई जाएगी। इस तरह से पांच छह साल के अंदर हरियाणा के सभी गांवों में पौधरोपण की योजना तैयार की गई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू का असर हरियाणा में अभी तक पक्षियों में नहीं मिला है। हमने अपने वन्य प्राणी विंग के अफसरों व टीमों को अलर्ट कर दिया है, खासतौर पर इस तरह की घटनाओं पर पल-पल नजर रखें।

in Haryana, Every year fruitful plants will be planted in 1100 villages

हरियाणा वन भवन पंचकूला में 'प्रेस से बातचीत के दौरान उन्होंने इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वन मंत्री कंवर पाल के नेतृत्व में हरियाणा की धरती पर सामुदायिक हिस्सेदारी से 20 प्रतिशत वन क्षेत्र का लक्ष्य हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के समाज का बड़ा हिस्सा कृषि वानकी योजना के माध्यम से प्लाईवुड़ ईंडस्ट्री का प्राण है। उन्होने बताया कि हरियाणा के किसानों की मेहनत से पूरे भारत में ही नहीं एशिया महाद्वीप में प्लाईवुड ईंडस्ट्री के क्षेत्र में हरियाणा का प्रमुख स्थान है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के 6500 गांव में सामुदायिक हिस्सेदारी से हरियाली लाने की योजना बनाई गयी है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष 1100 गांव में हरियाली एवं विशेष पौधारोपण अभियान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह क्रम प्रतिवर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक सम्पूर्ण लक्ष्य हासिल न कर लिया जाए। उन्होंने कहा राजमार्ग के किनारे किसानों को प्रेरित कर फलदार पौधे प्रदान करके उनकी देखरेख की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए फसल चक्र बदलने की एक नई राह बनाई जाएगी, जिससे किसान को उसके उत्पादन का उचित लाभ मिले और जलवायु परिवर्तन के दौर में हरित पट्टी के माध्यम से प्रकृतिक चुनौतियों से निपटा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+