गुजरात: सैनिटरी नैपकिन मेकिंग प्रोजेक्ट की चिखली तालुका में कराई शुरुआत, महिलाओं को देंगे ट्रेनिंग
नवसारी। गुजरात में नवसारी जिले के चिखली तालुका के अंदर जिला ग्रामीण विकास एजेंसी व नवसारी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन (Shyama Prasad Mukherji Rurban Mission-SPMRM) के तहत सेनेटरी नैपकिन मेकिंग प्रोजेक्ट के कार्यान्वयन के लिए रूमला को चुना गया। जिसमें महिलाओं को आजीविका प्रदान करने के उद्देश्य से मिशन मंगलम-एनआरएलएम योजना के माध्यम से रूमला में सेनेटरी नैपकिन मेकिंग प्रोजेक्ट पर प्रशिक्षण शुरू किया गया है।
सरकारी अधिकारी ने बताया कि, 'इस परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की बहनों को मासिक धर्म संबंधित जानकारी, ध्यान रखने जैसी सावधानियां, सेनेटरी नैपकिन का उपयोग करने की आवश्यकता के साथ-साथ अन्य वस्तुओं के उपयोग के कारण होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम महिलाओं तक पहुंच सकेंगी। सखी मंडल की बहनों को सरकार द्वारा रोजगार पाने का यह अनूठा और सुनहरा अवसर दिया गया है। इस पर रूमला की बहनों ने सरकार को धन्यवाद दिया है।''

मूकबधिर महिला नवसारी-181 टीम ने परिवार को सौंपी
वहीं, एक और सराहनीय कोशिश की गई, यूं कि एक व्यक्ति ने 181 पर कॉल किया और कहा कि एक 30 वर्षीय महिला जो बोल नहीं सकती थी और उसे नहीं पता था कि उसे कहां की है, लेकिन उसे मदद की जरूरत है। नवसारी की 181 टीम मौके पर पहुंची और महिला से परामर्श करने के बाद पता चला कि उसने भाई-भाभी की प्रताड़ना के कारण घर छोड़ दिया था। महिला की परिस्थति को जानने के बाद उसके पास एक छोटी बैग में से मिली आई कार्ड से पता चला कि वह सात साल से एक डायमंड कंपनी में काम करती थी, जिसमें उसक घर का पता भी लिखा था, चूंकि वह नवसारी की रहने वाली थी। इसलिए उसे उसके घर ले जाया गया, जहां आसपास के लोगों से पता चला कि उसकी माँ की मृत्यु के बाद उसे खाना भी नहीं देते थे और उसके भाई-भाभी उसे पीटते भी थे।
महिला को उसके परिवार में उसके पिता और भाभी को सौंप दिया गया है। टीम ने परिवार को उनकी स्थिति को देखते हुए कानूनी जानकारी देकर अपना फर्ज निभाने को कहा है। इस प्रकार, 181 अभयम ने घर से निकली बहरी और गूंगी महिला को उसके परिवार तक सुरक्षित पहुंचाकर 24 घंटे सातों दिन सेवा का प्रशंसनीय कार्यकर का एक उदाहरण पेश किया है।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications