IIMCAA Connections 2026: दिल्ली में लगा एलुमनी का महाकुंभ, पत्रकारिता और जनसंपर्क के दिग्गजों को मिला सम्मान
आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के सालाना कार्यक्रम 14वें कनेक्शन्स मीट की शनिवार की रात दिल्ली से शुरुआत हो गई। मुख्य कार्यक्रम में 10वें इमका अवार्ड्स के विजेताओं का ऐलान किया गया। जूरी अवार्ड में सौम्या पिल्लई को जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, लक्ष्मी देवी ऐरे को एग्रीकल्चर, सफीना वानी को प्रिंट रिपोर्टिंग, मेधा यादव को ब्रॉडकास्ट रिपोर्टिंग, मोहम्मद असद को प्रोड्यूसर, सौरव कुमार बोरा को भारतीय भाषाओं में प्रिंट रिपोर्टिंग, अल्पेश अरविंद करकरे को भारतीय भाषाओं में ब्रॉडकास्ट रिपोर्टिंग, तंजील आसिफ को इंडिपेन्डेंट रिपोर्टर डिजिटल वीडियो, हसलीन कौर को एड पर्सन और पंचानन मिश्रा को पीआर पर्सन ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला।
जूरी स्पेशल मेंशन का तीन पुरस्कार गरिमा सिंह, नंथा किशोर और गार्गी सतपथी को मिला। इन विजेताओं को 10 हजार रुपये से 1.50 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया गया।

कमिटी अवार्ड श्रेणी में चंदन राय और पत्रकार अभिनव पांडेय को एलुमनी ऑफ द ईयर, मिलन वोहरा, लिपिका सूद, प्रदीप मल्लिक, संगीता ठाकुर, मिताली मोहंती घोष को लाइफटाइम अचीवमेंट, सुरेश कुमार वशिष्ठ आईएएस, वीरेंद्र मिश्रा आईपीएस, कपिल शर्मा, कुमार अभिषेक, प्रेरणा प्रसाद और अंकिता साहू को पब्लिस सर्विस, आनंद दत्ता और माधव शर्मा को कनेक्टिंग एलुमनी, महाराष्ट्र और बिहार को कनेक्टिंग चैप्टर, डीडी न्यूज समोसा पार्टी को कनेक्टिंग ग्रुप का पुरस्कार मिला। रमेश मुनियप्पा, मनोज कुमार, प्रसाद सान्याल, अरविंद कुमार और एडजरिला डेलिडिया फनाई को इमका पिलर का अवार्ड दिया गया।
इस मौके पर आईआईएमसी से 50 साल पहले पास एमसी जोशी और 25 साल पहले पास 74 एलुमनी को गोल्डन और सिल्वर जुबली सम्मान भी दिया गया। इमका अध्यक्ष सुशील सिंह आईएएस, महासचिव अतुल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कल्याण रंजन, सिमरत गुलाटी, प्रसाद सान्याल और स्मारिका के संपादक संतोष उरांव ने पत्रिका का विमोचन किया।
कार्यक्रम में संस्थान के पूर्व डीजी केजी सुरेश, रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट अमरेंद्र खटुआ, अमिताभ वर्मा, राजेश मलिक, पत्रकार सुप्रिय प्रसाद, मीमांसा मलिक, अखिलेश शर्मा, अनुरंजन झा, आलोक कुमार, इंद्रजीत राय, सुनील सिंह, एसपी सिंह, विभुदत्ता प्रधान, शिशिर सिन्हा, संजय मिश्रा, मोना पार्थसारथी, निगमानंद प्रुस्टी, मिहिर रंजन, रमेश चंद्रा, पीएनबी के जोनल मैनेजर राजेश कुमार, कॉरपोरेट कम्युनिकेटर ज्योति कुमार, दीपक शंकर, अंशुमन गुंजन, अरिजित बनर्जी, आनंद भूषण, हर्षेंद्र वर्धन समेत देश-विदेश से आए एलुमनी शामिल हुए। अगले दो-तीन महीनों में देश-विदेश के कई शहरों में चैप्टर स्तर पर कनेक्शन्स मीट का आयोजन होगा।
IIMCAA Awards 2026: List of Winners
Journalist of the Year - Ms. Soumya Pillai
Agriculture Reporter of the Year - Ms. Laxmi Devi Aere
Reporter of the Year (Publishing) - Ms. Safeena Wani
Reporter of the Year (Broadcast) - Ms. Medha Yadav
Producer of the Year (Broadcast) - Mr. Mohammad Asad
Indian Language Reporter of the Year (Publishing) - Mr. Saurav Kr. Borah
Indian Language Reporter of the Year (Broadcast) - Mr. Alpesh Arvind Karkare
Independent Reporter of the Year (Digital-Video) - Mr. Tanzil Asif
Ad Person of the Year - Ms. Hasleen Kaur
PR Person of the Year - Mr. Panchanan Misra
Jury Special Mention Awards
Reporter of the Year (Broadcast) - Ms. Garima Singh
Indian Language Reporter of the Year - Broadcast - Mr. Nantha Kishore
Indian Language Reporter of the Year - Publishing - Ms. Gargy Satapathy
Committee Awards
Lifetime Achievement Awards: Milan Vohra, Lipika Sud, Pradeep Kumar Mallik, Sangita Thakur, Mitali Mohanty Ghosh
Alumni of The Year Awards: Chandan Roy, Abhinav Pandey
Public Service: Suresh Kumar Vashishth, IAS, Virendra Mishra, IPS, Kapil Sharma, Kumar Abhishek, Prerna Prasad, Ankita Sahoo
Connecting Alumni of the Year: Anand Kumar Dutta, Madhav Sharma
Connecting Chapter of the Year: Maharashtra, Bihar
Connecting Group of the Year: IIMC Vicharaks' Samosa Party
Pillars of IIMCAA: Ramesh Muniyappa, Manoj Kumar, Prasad Sanyal, Arvind Kumar, Ezrela Dalidia Fanai (Posthumous)
With AI Inputs
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications