प्रकाश जावड़ेकर ने फलटण से पुणे तक डेमू रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर किया रवाना
नई दिल्ली। भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लोनंद के रास्ते फलटण से पुणे के लिए डेमू (डीईएमयू) रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रकाश जावडेकर ने कहा कि रेलवे मंत्री पीयूष गोयल के मार्गदर्शन में रेलवे में व्यापक परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेलगाड़ियों जैव-शौचालयों का प्रचलन आरम्भ होने से पटरियों और रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर साफ सफाई नज़र आ रही है। यह स्वच्छ भारत अभियान का एक आदर्श उदाहरण है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि माननीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में आईआरसीटीसी पर सरलीकृत आरक्षण प्रणाली शुरू होने से यात्रियों को जल्दी टिकट प्राप्त करने में मदद मिली है। रेलवे में उच्चतम मानकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को समाप्त करने, विद्युतीकरण में प्रगति, रेलवे पटरियों के दोहरीकरण और बंदरगाह संपर्क जैसे बुनियादी ढाँचों में सुधार ने अर्थव्यवस्था और विकास को बढ़ावा देने में मदद की है।
5000 से अधिक रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई की सुविधा प्रदान की गई है जो यात्रियों को विश्वव्यापी वेब तक पहुंचने में सक्षम बनाते हैं और उनके ज्ञान में वृद्धि करते हैं। लोनंद के रास्ते होकर फलटण और पुणे के बीच रेलगाड़ियों के चलने से सामान्य रूप से इस क्षेत्र के लोगों और किसानों को नए बाजारों तक पहुंचने में मदद मिलेगी, विशेष रूप से छात्रों को अपनी पसंद के शैक्षिक संस्थानों तक पहुंचने और श्रमिकों को अधिक हरा चारा तलाश करने के लिए जाने में मदद मिलेगी।
रेलवे, परिवहन का सबसे सस्ता साधन होने के नाते और लोनंद होते हुए पुणे से फलटण के बीच सीधा सम्पर्क क्षेत्र के लिए एक वरदान साबित होगा। इसके अलावा, फलटण के निवासियों को फलटण से पुणे और वापस जाने के लिए सीधी यात्री रेलगाडी से सम्पर्क की सुविधा प्राप्त होगी। इस मौके पर रेलवे बोर्ड चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीत शर्मा भी नई दिल्ली से वीडियो लिंक के माध्यम से समारोह में शामिल हुए।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications