दुनिया की जानी-मानी कंपनी हुंडई मोटर्स इंडिया हरियाणा में स्थापित करेगी अत्याधुनिक तकनीक का प्रोजेक्ट

चंडीगढ़। हुंडई मोटर्स कंपनी हरियाणा में प्लांट लगाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी के प्रबंध निदेशक सीएम मनोहर लाल से मिले और बातचीत हुई। हुंडई मोटर्स के प्रबंध निदेशक का नाम सियोन सियोब किम है और सियोन ने राज्य में और नया प्रोजेक्ट शुरू करने की इच्छा जताई है। उन्होंने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से मिलकर गुरुग्राम में नवस्थापित हेडक्वार्टर का उद्घाटन करने का न्योता भी दिया है।

Hyundai Motors India

निवेश के अवसरों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने सियोब को बताया कि हरियाणा औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ता हुआ प्रदेश है। सिंगल विंडो सिस्टम पर सभी तरह की मंजूरी बेहद आसानी से मिल जाती हैं। हरियाणा के सिंगल विंडो सिस्टम को भारत में सबसे अच्छा माना गया है। ईज आफ डुइंग बिजनेस और ईज आफ लिविंग इंडेक्स में भी हरियाणा को सबसे बेहतर माना जाता है। वर्तमान में क्रेन, उत्खनन, कार, दोपहिया वाहन, जूते, वैज्ञानिक उपकरण आदि क्षेत्र में प्रदेश अग्रणी है।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि हुंडई मोटर्स इंडिया कंपनी द्वारा भविष्य में जो भी निवेश किया जाएगा, उसमें भूमि व अन्य औपचारिकताओं के लिए प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विदेशी निवेशकों की सहायता के लिए प्रदेश में 'विदेश सहयोग विभाग' गठित किया गया है, जिसके अधिकारी समय-समय पर निवेशकों से लगातार संपर्क बनाए रखते हैं।

हरियाणा को 'बिजनेस-फ्रेंडली स्टेट' बताते हुए सीएम ने कहा कि अगर कंपनी को कौशलयुक्त युवाओं की आवश्यकता होगी तो वह भी प्रदेश से ही पूरी कर दी जाएगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के साथ उद्योगों का एमओयू कराया गया है जिस कारण इन संस्थानों से प्रशिक्षित युवाओं को तात्कालिक तकनीक का ज्ञान हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+