'खेलो हरियाणा' में अपना दमखम दिखा रहे सैकड़ों खिलाड़ी, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भरा जोश
यमुनानगर। हरियाणा में आयोजित "खेलो हरियाणा गेम्स 2021" का आयोजन विभिन्न जिलों में कराया जा रहा है। पहले दिन इन गेम्स के मुकाबले करनाल जिले में हुए। वहीं, तेजली खेल स्टेडियम में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा एवं वन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कराया। इस दौरान यमुनानगर जिले में अंडर-18 के वेट लिफ्टिग व लान टेनिस के मुकाबले हुए। दोनों प्रतियोगिताओं में सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों में कंवरपाल गुर्जर ने जोश भरा। जनसंपर्क एवं सूचना विभाग की ओर से बताया गया कि, वेट लिफ्टिग में 162 पुरुष व 100 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जबकि लान टेनिस में 34 पुरुषों व 32 महिला खिलाड़ी उतरे।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि, इन आयोजनों में खिलाड़ियों की डाइट व रहने का भी विशेष ध्यान खेल विभाग की तरफ से रखा गया है। खिलाड़ियों को नाश्ते में अंडा, भोजन में शाही पनीर, मिक्स सब्जी, रायता, स्लाद, जलेबी, समेत अन्य व्यंजन दिए जा रहे है। महिला व पुरुष खिलाड़ियों के ठहरने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। महिला खिलाड़ियों को फेसिलिटी सेंटर में तो पुरुष खिलाड़ियों को इंडोर खेल स्टेडियम व यूथ हास्टल में ठहराया गया है। बीते दिनों, कुछ किसान मंत्री का विरोध करने के लिए आए, लेकिन पुलिस ने उन्हें तेजली गांव के मोड़ पर ही रोक दिया।

मंत्री ने उपलब्धियों से भरा जोश
खेल आयोजन में हिस्सा लेने पहुंचे कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि, सरकार की खेल नीति और खिलाड़ियों की मेहनत के बल पर हरियाणा खेल हब के रूप में उभर कर सामने आया है। ओलिपिक खेलों सहित अन्य अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक मेडल जीत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विशेष तौर पर आमंत्रित नीरज चोपड़ा के कोच नसीम अहमद का स्वागत भी किया। मौके पर एसडीएम सुशील कुमार, मेयर मदन चौहान, खेल विभाग के उपनिदेशक सुरजीत नरवाल, डीएसओ राजेंद्र पाल गुप्ता, नायब तहसीलदार ओम प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।

पहले दिन के परिणाम कैसे रहे?
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र पाल गुप्ता ने बताया कि राज्यस्तरीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिता के प्रथम दिन लान टेनिस के 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में लड़कों व 55 किलोग्राम भार वर्ग में वेटलिफ्टिग मुकाबले करवाए गए। लान टेनिस में सोनीपत के आदित्य राठी ने अंबाला के आदित्य ग्रेवाल को 6-2 के अंतर से पराजित किया। भिवानी के ध्रुव ने यमुनानगर के प्रभव सिब्बल को टाइब्रेक में 6-5 व 9-7 से पराजित किया। हिसार के अर्जुन राठी ने चरखी दादरी के हर्ष फौगाट को 6-0 से, पंचकुला के शशांक सिंह ने सिरसा के काव्यांश को 6-0 से, भिवानी के सम चावला ने यमुनानगर के सिद्घार्थ मोहन को 6-1, कुरुक्षेत्र के लक्ष्य ने हिसार के लक्ष्य को 6-1, कैथल के मोहित ने झज्जर के युगम राठी को 6-0, झज्जर के विनित राठी ने पंचकुला के दक्ष को 6-2 और जींद के कर्ण शांडिल्य ने रोहतक के आर्यन सिंह को 6-2 से पराजित किया।
फरीदाबाद के ध्रुव सचदेवा ने कैथल के हर्ष शांडिलय को 6-3 से, करनाल के अनमोल कुमार ने कुरुक्षेत्र के वैभव सैनी को 6-4 से, करनाल के आदित्य सिंह ने चरखी दादरी के भिशम को 6-1 से, अंबाला के दिव्यांशु हुड्डा ने जींद के जतिन को 6-1 से हराया। जबकि वेटलिफ्टिग में प्रथम दिन पुरुषों के 55 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक के मनोज ने 195 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार नूंह के समीर खान ने 173 किलोग्राम भार उठा कर द्वितीय और यमुनानगर के ध्रुव ने 173 किलोग्राम भार उठा कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी?












Click it and Unblock the Notifications