हरियाणा सरकार में होगा मंत्रिमंडल विस्तार, दुष्यंत चौटाला की पार्टी JJP ने नाम तय किए, BJP भी जुटी

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहरल लाल खट्टर की अगुवाई वाली सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की आहट सुनाई देने लगी हैं। सरकार में गठबंधन सहयोगी जजपा (जननायक जनता पार्टी) ने अपने कोटे के मंत्री का नाम तय कर लिया है। ऐसी चर्चा हैं कि, हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मंत्रिमंडल विस्तार के लिए अपने विधायक का नाम सीएम मनोहर लाल को भी सौंप दिया है। अब भाजपा की तरफ से मंत्री पद के लिए विधायक का नाम तय होगा। दुष्यंत ने इसे लेकर एक बयान भी दिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि, मंत्रिमंडण विस्तार के लिए भाजपा आगे बढ़े। सत्तारूढ़ भाजपा में भी मंथन चल रहा है।

Latest News on haryana cabinet expansion: CM manohar lal khattar BJP and dushyant chautala party JJP discution

दुष्यंत चौटाला का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार कब हो, यह निर्णय अब भाजपा को लेना है। उन्हें अपने कोटे के मंत्री का नाम मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दे दिया है। इस विस्तार के साथ ही बोर्ड-निगमों के चेयरमैन भी बनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री से वह इस बारे में खुद भी बातचीत करेंगे। जजपा मंत्रिमंडल विस्तार व अन्य नियुक्तियों के लिए तैयार है। कालका व ऐलनाबाद उपचुनाव लड़ने को लेकर दोनों दलों की संयुक्त बैठक में फैसला लिया जाएगा। गणित कहता है कि, भाजपा व जजपा कोटे से एक-एक मंत्री बनना है।

Latest News on haryana cabinet expansion: CM manohar lal khattar BJP and dushyant chautala party JJP discution

दोनों तरफ से 3-4 विधायक मंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदार हैं। लॉटरी उसी की लगेगी जो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का वफादार होने के साथ जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों पर भी खरा उतरेगा। जजपा के फैसले से अब भाजपा पर भी जल्दी नाम तय करने का दबाव बढ़ेगा। पार्टी सभी समीकरण को ध्यान में रखते हुए ही मंत्री पद के लिए विधायक का नाम तय करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+