नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयारी, सीएम योगी करेंगे दौरा
नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा। दिल्ली-एनसीआर के दूसरे और देश के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास सितंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश से उन परियोजनाओं की जानकारी मांगी थी, जो शिलान्यास या लोकार्पण के लिए तैयार हैं। प्रदेश सरकार की ओर से भेजी सूची में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अगले माह गौतमबुद्ध नगर का दौरा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास के बाबत यह दौरा करेंगे, जिसमें परियोजना का पूरा ब्योरा भी देखेंगे।

विधानसभा चुनाव को लेकर अगले कुछ माह गौतमबुद्ध नगर में वीवीआइपी की गहमागहमी रहेगी। जिले में कई परियोजनाएं हैं, जिनका शिलान्यास होना है। इसमें सबसे प्रमुख नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार अपने स्तर से मेडिकल डिवाइस पार्क भी विकसित करने जा रही है। इनके शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतमबुद्ध नगर आएंगे।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए अधिकारी जुटे हैं। अधिगृहीत जमीन से ग्रामीणों के विस्थापन का कार्य तकरीबन पूरा हो चुका है। नागरिक उड्डयन विभाग ने अधिगृहीत जमीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड नियाल को लीज भी कर दी है। सितंबर के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट का शिलान्यास कर सकते हैं। इसकी तारीख की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।
सीएम योगी आदित्यनाथ भी गौतमबुद्ध नगर का दौरा कर सकते हैं। नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयारी का जायजा लेने के अलावा वह प्राधिकरण की परियोजनाओं का भी शिलान्यास कर सकते हैं। मेडिकल डिवाइस पार्क का शिलान्यास भी जल्द होने की संभावना है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रदेश सरकार मेडिकल डिवाइस पार्क को जल्द से जल्द आगे बढ़ाना चाहती है, जहां चिकित्सकीय उपकरण बनाने वाली इकाइयां स्थापित होंगी। इसके अलावा टॉय पार्क का शिलान्यास भी जल्द हो सकता है।
-
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications