बिहारः डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा- बिहार में होगी खेल विश्वविद्यालय की स्थापना

रोहतास। सपूत ही पूर्वजों का आदर करते हैं । स्वाभाविक है एक मां जन्म देती है, और दूसरी भरण- पोषण करती है । दोनों ही वंदनीय हैं । ऐसे में मां भारती की आरती का कार्यक्रम अनूठी पहल है। ये बातें उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने गुरुवार को कहीं। वे रघुनाथपुर गांव में गुरुवार को मां भारती की आरती कार्यक्रम के तहत समिति की ओर से आयोजित समारोह में बोल रहे थे। वहीं संझौली के केके इंटरस्‍तरीय स्‍कूल के मैदान में उन्‍होंने अंतरराज्‍यीय महिला फुटबॉल मैच का उद्घाटन भी किया।

deputy cm tarkishore prasad statement on bihar development

उप मुख्यमंत्री ने की 1942 के शहीदों के स्मृति चिह्न का उद्घाटन

संझौली प्रखंड कार्यालय प्रांगण में भारत छोडो आंदोलन के शहीदों के स्मृति में बनी गुजर बैठा व झड़ी महतों के प्रतीक चिन्ह का अनावरण उपमुख्यमंत्री ने किया। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए स्मृति चिन्ह पर पुष्प अर्पित की व उनके शहादत से सीख लेने की अपील की।

खेल और खिलाड़‍ियों को किया जा रहा प्रोत्‍साहित

खेल और खिलाड़ियों को सरकार प्रोत्साहित कर रही है। राज्य स्तर पर एक खेल विश्‍वविद्यालय का स्थापना की जाएगी। फुटबॉल खेल को और मजबूती प्रदान की जाएगी। बिहार सरकार के अगले बजट में इसे प्राथमिकता के साथ लिया जाएगा। बिहार राज्य महिला फुटबॉल महासभा व क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित महिला फुटबॉल मैच के उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि खेल हमें सामाजिक बंधन से जोड़ता है। जातीय भेदभाव को मिटाता है। कहा कि खेल इंडिया में भी कई कार्यक्रम है। जिला स्तर पर जमीन उपलब्धता के बाद राशि सरकार उपलब्ध करायी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+