दिल्ली: अब QR कोड से ट्रैक होंगे डोनेशन में मिले मेडिकल उपकरण, जमाखोरी से मिलेगी राहत

नई दिल्ली, मई 22। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार की दिल्ली डायलॉग कमीशन ने सरकारी अस्पतालों को 2,300 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर उपलब्ध कराए हैं। इसके अलावा सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार आम जनता से आर्थिक एवं अन्य सहयोग के लिए आगे आने की अपील कर रहे हैं। लेकिन, मदद सही लोगों तक पहुंचे अब इस दिशा में दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली में ऑक्सीजन समेत कई जरूरी मेडिकल उपकरणों की जमाखोरी के मामले पिछले दिन काफी आए थे। ऐसे में जमाखोरी को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने एक योजना बनाई है।

Arvind kejriwal

इस संबंध में DDC की वाईस चेयरपर्सन जैसमीन शाह ने कहा, 'समाज के हर तबके ने कोरोना से लड़ाई में सरकार की मदद की है। कई लोगों ने मेडिकल उपकरण और अन्य ज़रूरी सामान का दान दिया है। साथ ही लोगों में यह चिंता भी थी कि मदद के लिए दी जा रही चीजों का सही इस्तेमाल भी हो।'

QR कोड से की जाएगी ट्रैकिंग

इस समस्या के लिए डीडीसी ने QR कोड पर आधारित ट्रैकिंग सिस्टम के निर्माण का फैसला किया है। इस कोड की मदद से डोनेट हुए मेडिकल उपकरण को ट्रैक किया जा सकेगा। डीडीसी ने इसके लिए बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप और ब्लोहोर्न के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है।

ऐसे काम करेगा ये सिस्टम

शाह ने बताया कि इस सिस्टम से जीवन रक्षक उपकरणों का सही इस्तेमाल सुनिश्चित होगा। इस प्रक्रिया में डोनेट हुए मेडिकल उपकरणों पर कोड चिपकाया जाएगा, उसके बाद उन्हें आवश्यकता अनुसार अस्पतालों में भेजा जाएगा। कोड से ये ट्रैक किया जाएगा कि उपकरण निर्धारित स्थानों पर ही पहुंचे हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+