दिल्ली में लगाए जाएंगे 33 लाख पेड़, विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू होगा पौधारोपण: गोपाल राय
नई दिल्ली, 2 जून: राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार 35 लाख नए पेड़ लगाएगी। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली में विश्व पर्यावरण दिवस यानी 5जून से पौधे लगाने का काम शुरू हो जाएगा और अगले साल तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लक्ष्य केंद्र ये मिला है, उससे करीब दोगुने पौधे दिल्ली में लगाए जाएंगे।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस (पांच जून) से राजधानी में इस साल का पौधारोपण अभियान शुरु किया जाएगा। केंद्र सरकार ने दिल्ली को 18 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है जबकि दिल्ली सरकार 35 लाख पौधे लगाएगी। ये पौधे दिल्ली के प्रदूषण में पीएम 10 की मात्रा कम करने के लिए सड़कों के किनारे लगाए जाएंगे।
गोपाल राय ने कहा कि राजधानी में छोटे पौधे भी लगाए जाएंगे। इस अभियान के दौरान औषधीय पौधों जैसे कढी पत्ता, नीम, आंवला, अर्जुन, सहजन, बेल पत्र, नींबू, तुलसी, एलोवेरा, बहेडा, जामुन, तुलसी और गिलोय का मुफ्त वितरण सरकारी नर्सरियों से होगा। अगले सप्ताह एक बैठक कर दिल्ली के विभिन्न सरकारी विभागों को पौधे लगाने का लक्ष्य दिया जाएगा। इस पौधारोपण अभियान के बाद दिल्ली का हरित क्षेत्र 325 से बढ़कर 350 वर्ग कि.मी. हो जाने की उम्मीद है।
कोरोना संक्रमण का प्रहार रोकने के लिए वन विभाग इस साल भी औषधीय पौधों की ढाल बनाने की तैयारी कर रहा है। दवा में काम आने की वजह से पिछले साल की तरह ही इस बार भी पौधा रोपण अभियान में वन विभाग का जोर औषधीय पौधे उगाने पर ही रहेगा। राजधानी में इस अभियान की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर की जाएगी।
पिछले साल केंद्र सरकार ने दिल्ली को 15 लाख का लक्ष्य दिया था लेकिन वन विभाग ने अपने लक्ष्य से दोगुने करीब साढे़ 32 लाख पौध लगाए थे। इनमें 13 प्रकार के औषधीय पौधों जैसे कढ़ी पत्ता, नीम, आंवला, अर्जुन, सहजन, बेल पत्र, नींबू, तुलसी, एलोवेरा, बहेडा, जामुन, तुलसी और गिलोय को सबसे ज्यादा संख्या में लगाया गया था। यही नहीं, दिल्ली सरकार की नर्सरियों से विश्व पर्यावरण दिवस पर बीते साल सैंकड़ों लोगों को औषधीय पौधे मुफ्त वितरित किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications