योगी सरकार के प्रयासों से यूपी में घटने लगे कोरोना मरीज, खाली हो रहे श्मशान घाट

लखनऊ, मई 11: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अब राहत भरी खबरें आने लगी हैं। यूपी में कोरोना मरीजों के आंकड़ों में लगातार गिरावट हो रही है, जो पहले मरीजों के आंकड़े 36000 तक पहुंच गए थे वो अब घटकर 20000 तक आ चुके हैं। श्मशान घाट पर भी स्थिति सुधरने लगी है। शवों का आना भी कम होने लगा है। श्मशान घाट खाली पड़े हैं। बता दें, शहर में मौतों के आंकड़ों में तेजी से बढ़ोतरी हुई थी। श्मशान घाट पर शवों की लाइनें लगी रहती थी। यहां तक की लकड़ियों का भी अभाव हो गया था। घंटों तक लोगों को शव को जलाने के लिए इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है अब मरीजों की संख्या में भी लगातार गिरावट आ रही है। श्मशान घाट भी खाली पड़े हुए हैं।

Corona patients started decreasing due to Yogi government efforts in uttar pradesh

लखनऊ के पिपरा घाट में शव के आने का सिलसिला थम गया है। पिपराघाट पर लकड़ी का सप्लाई करने वाले राजेंद्र सिंह ने बताया कि बीते 15 दिनों में यहां पर हर दिन 35-40 शव आते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। कल यहां पर दो और आज एक भी नहीं आए।

खुद सीएम योगी ने संभाली कमान

लखनऊ में हालत अब सुधरने लगे हैं, सरकार भी कोरोना से यूपी को निजात दिलाने के लिए दिन रात लगी हुई है। मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ खुद शहर-शहर दौरा कर हालत का जायजा ले रहे हैं। गांव-गांव जाकर मेडिकल की टीम लोगों का टेस्ट कर रही है। वहीं, यूपी में अब तक 740 मिट्रिक टन ऑक्सीजन अलग-अलग जगह से अब तक आ चुका है। बेड की कमी भी ना के बराबर है। यूपी सरकार की मदद से DRDO ने भी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अत्याधुनिक अस्थाई अस्पतालों बनाए हैं। जिससे कि यूपी में किसी को बेड ऑक्सीजन और दवाइयों की किल्लतों का सामना ना करना पड़े।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के हज हाउस में कोविड अस्पताल बनाया गया है। चीफ ऑफ प्रोजेक्ट ने बताया, 'यह 255 बेड का अस्पताल है, जिसमें 25 वेंटिलेटर हैं। यह बहुत हाईटेक अस्पताल है। आज HAL की तरफ से यूपी सरकार को इसका हस्तांतरण किया जाएगा। हमने 10-12 दिनों के अंदर ये अस्पताल बनाया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+