यूपी में शिक्षा, स्वच्छता और नशा मुक्ति की मुहिम चलाएं युवक और महिला मंगल दल: सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवक और महिला मंगल दलों को अपने-अपने क्षेत्रों में साक्षरता, स्वच्छता और नशा मुक्ति के लिए अलख जगाने का आह्वान किया है। कोविड काल में युवक एवं महिला मंगल दलों द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिहाज से किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि युवक एवं महिला मंगल दलों के रूप में युवाओं की असीम ऊर्जा, सामर्थ्य और रचनात्मकता समाज के उन्नति में बड़ी सहायक है। खेल कार्यक्रमों के साथ-साथ इन दलों द्वारा किए जा रहे जन-जागरूकता के प्रयासों को अब और विस्तार देने की जरूरत है।

CM Yogi directions to Youth and Mahila Mangal Dal

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में 67 हजार से अधिक युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल सामग्री का वितरण कर रहे थे। सीएम के हाथों 11 दलों के सदस्यों को खेल सामग्री मिली, जबकि शेष को जिलों में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ये सामग्री वितरण किया गया।

गोरखपुर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, बांदा और गोंडा के अलग-अलग गांवों में गठित युवक मंगल दल के सदस्यों से संवाद करते हुए सीएम योगी ने कहा कि ऊर्जा सभी के पास है, महत्वपूर्ण दृष्टिकोण है। यदि हमारा दृष्टिकोण सकारात्मक है तो हम अपने घर, शहर, प्रदेश और देश के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे और अगर हमारी भावना नकारात्मक है तो हम खुद के लिए ही बोझ हो जो हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा की युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति का प्रतीक है। वह कल का नहीं आज का नागरिक है। अपने सकारात्मक और सार्थक दृष्टिकोण का इस्तेमाल उसे देश और समाज के हित में करना चाहिए। इसी में सबकी उन्नति है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 02 लाख से अधिक राजस्व ग्राम हैं। युवा कल्याण विभाग सभी गांवों में युवक एवं महिला मंगल दलों के गठन की दिशा में काम करे।प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गठित 67 हजार से अधिक युवक एवं महिला मंगल दलों से वर्चुअली मुखातिब सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2025 तक भारत को ट्यूबरक्लोसिस के दंश से मुक्त करने का संकल्प लिया है। यह दल इस संकल्पपूर्ति में सहायक बनें।

कुछ लोगों को युवा कहलाना पसंद पर युवाओं के हित की चिंता नहीं: खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम में सीएम योगी ने बिना किसी का नाम लिए अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों पर भी निशाना साधा।उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो खुद को युवा कहलाना तो पसंद करते हैं लेकिन युवाओं के हित की उन्हें कोई चिंता नहीं रही। यह युवक मंगल दल, दशकों तक उपेक्षित रहे, लेकिन आज की सरकार ने न केवल इस महत्वपूर्ण संगठन को पुनः सक्रिय किया, बल्कि गांवों में ओपन जिम बनवा रही है, खेल के मैदानों का विकास कर रही है और आवश्यक से संसाधन उपलब्ध करवा रही है। यही नहीं, खेल के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'खेलो इंडिया' मुहिम शुरू की, जिसके शानदार नतीजे मिल रहे हैं। सीएम ने कहा खेलों से हमारे भीतर एक टीम भावना का विकास होता है। यह टीम भावना घर से लेकर नौकरी सहित जीवन के हर क्षेत्र में काम आती है।मुख्यमंत्री योगी ने सभी युवक एवं मंगल दलों को आश्वस्त किया कि उन्हें विकास के लिए हर जरूरी माहौल उपलब्ध कराया जाएगा। बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

युवाओं के कल्याण के लिए संकल्पित है सरकार: उपेंद्र
इससे पहले, प्रदेश के युवा कल्याण, खेल व पंचायती राज विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं के बहुमुखी विकास के लिए नियोजित प्रयास कर रही है। गांवों में ओपन जिम, ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण हो रहे हैं। युवक एवं महिला मंगल दल के रूप में युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने की कोशिश सफल हो रही है। राज्य युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. विभ्राट चंद्र कौशिक ने सीएम योगी द्वारा युवाओं के हित में किए जा रहे कार्यों को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव, युवा कल्याण, डिम्पल वर्मा ने विभागीय गतिविधियों का एक संक्षिप्त परिचय भी दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+