कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सीएम मनोहर लाल ने किया ग्रीन कैंपस बुक 2021 का विमोचन

चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार देर सायं कुवि ग्रीन कैंपस बुक 2021 का विमोचन किया। यह बुक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण गतिविधि कार्यक्रम के तहत तैयार की गई है। इस ग्रीन कैंपस बुक में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हरे-भरे परिसर को पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण छायाचित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। गौरतलब है कि कुवि परिसर में साल 2014 में ग्रीन कैंपस अवार्ड हासिल किया था।

CM Manohar Lal released green campus book of Kurukshetra University

कुवि राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण गतिविधि कार्यक्रम के नोडल आफिसर व छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ ने बताया कि पर्यावरण संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण से जुड़े अनेक कार्यक्रम किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में कुवि के विद्यार्थियों की भी प्रतिभागिता रहती है। गत 26 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में भी कुवि की प्रतिभागिता रही है।

उन्होंने बताया कि आगे भी पर्यावरण संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कालेज स्तर पर नोडल आफिसर बनाए जाने की योजना तैयार है। इन योजनाओं से युवाओं को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों में भागीदारी करने का अवसर मिलेगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज को मिल-जुलकर काम करना होगा।

उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय गतिविधि कार्यक्रम के तहत पांच विद्यार्थियों को इको कमांडर के प्रशिक्षण के लिए नामांकित किया जा रहा है। एक महीने के प्रशिक्षण के बाद यह सभी विद्यार्थी अपने विभाग, विवि व समाज को जागरूक करने का काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+