कोरोना मौत के आंकड़े छुपा रही उत्तराखंड की बीजेपी सरकार, आप प्रवक्ता संजय भट्ट ने कहा

देहरादून, मई 06: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता संजय भट्ट ने उत्तराखंड की तीरथ सिंह रावत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। संजय भट्ट ने तीरथ सरकार पर कोरोना से हुई मौत के आंकड़े छुपाने के आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रुड़की के एक निजी अस्पताल में ऑक्सिजन की कमी के चलते 5 मौत मरीजनों की मौत हो गई थी। जो कि दुःखद है, और उत्तराखंड सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।

AAP spokesperson Sanjay Bhatt allegations on Uttarakhand government to hide Corona no more figures

आप प्रवक्ता संजय भट्ट ने कहा कि लेकिन 4 मई 2021 की शाम 6 बजे उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में यह 5 मौत नहीं दिखाई गई। जबकि मौत व सभी आंकड़े पिछले 24 घंटो के बताए जाते हैं। लेकिन यहां 17 घंटे बीतने के बाद जारी हेल्थ बुलेटिन से मौत के यह आंकड़े गायब हैं। कहा कि उत्तराखंड सरकार के हेल्थ बुलेटिन में हरिद्वार जिले में सिर्फ 02 मौत दिखाई गई हैं, 01 मौत मेट्रो हॉस्पिटल हरिद्वार में व 01 मौत आरोग्यम हॉस्पिटल रुड़की में। जबकि रुड़की के विनय विशाल हॉस्पिटल में भी इस दौरान ऑक्सिजन की कमी से 05 मौतें हुई।

संजय भट्ट ने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार के हेल्थ बुलेटिन में सिर्फ अस्पतालों में हुई मौतों को ही दर्शाया जाता है। जबकि घरों और उससे चौगुनी मौतें हो रहीं है, घर पर हुई मौतों का फिलहाल कोई आंकड़ा उत्तराखंड की बीजेपी सरकार द्वारा नहीं दिया जाता है। अब तो यह बीजेपी सरकार अस्पतालों में हुई मौतों को भी जनता से छुपा कर मौतों के आंकड़ों में भी झोल कर रही है।

भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना से मौत का औसत 1.48% है, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.10% है। मतलब साफ है कि कोरोना मरीजों की देश मे कम और उत्तराखंड में ज्यादा मौतें हो रही हैं। भट्ट ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पर प्रश्न दागते हुए पूछ है कि "तो क्या राष्ट्रीय औसत की बराबरी करने के लिए मौत की संख्या को छिपा कर ही बराबरी की जा सकती है? क्या उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर कर मौत के आंकड़ों को कम नहीं करना चाहिए?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+