उत्तराखंड: AAP के नेताओं ने गढ़वाल और कुमाऊं के लिए भेजी कोरोना टेस्टिंग किट, प्रदेश प्रभारी ने दिखाई हरी झंडी
देहरादून, जून 4। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रभारी दिनेश मोहनिया व वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने गुरुवार को कोरोना किट व अन्य जरूरी उपकरणों से लैस गाड़ियों को गढ़वाल और कुमाऊं के लिए रवाना किया। इस दौरान मौके पर कर्नल अजय कोठियाल और दिनेश मोहनिया खुद मौजूद थे। इस दौरान अजय कोठियाल ने कहा कि आप कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे और उन्हें दवाई व कोरोना से बचाव के लिए उपकरण देंगे।

अजय कोठियाल ने आगे कहा कि उत्तराखंड नवनिर्माण को बहुत जल्द धरातल पर उतारने की योजना तैयार होगी। इस आपदा में आप राजनीति से हटकर सिर्फ जनसेवा पर ध्यान दे रही है। हर गांव कोरोना मुक्त अभियान, आप का डाक्टर हेल्पलाइन, कोविड अस्पताल समेत कई कार्य इस बात को गवाह हैं। उन्होंने बताया कि हर गांव कोरोना मुक्त अभियान से पहाड़ों में करीब छह हजार से ज्यादा गांवों को फायदा मिलेगा।
संत निरंकारी मिशन के मसूरी जोन की ओर से कोविड प्रभारी मंत्री गणेश जोशी को आक्सीजन कंसन्ट्रेटर सौंपे गए। मिशन के सदस्यों ने उनके न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय पहुंच कर 10 लीटर क्षमता वाले 20 आक्सीजन कंसन्ट्रेटर व मास्क भेंट किए।












Click it and Unblock the Notifications