आम आदमी पार्टी के सांसद बोले- AAP बनाएगी पंजाब में सरकार, सिख ही होगा हमारा CM उम्मीदवार

सोनीपत. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता हरियाणा के सोनीपत जिले में पहुंचे. राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा की आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है. वहीं बीजेपी सरकार पर भी जमकर बरसे और कहा कि हरियाणा प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ रही है और देश भर मे हरियाणा में बेरोजगारी दूसरे नंबर पर है. वहीं रोजगार ना होने से हरियाणा का युवा क्राइम के रास्ते पर जा रहा है. वहीं इस मौके पर वह केंद्र सरकार पर भी बरसे और कहा कि हरियाणा और केंद्र बीजेपी की केंद्र सरकार को किसानों से नफरत हो गई है.

Aam Aadmi Party MP said – AAP will form government in Punjab, Sikh will be our CM candidate

वहीं आम आदमी पार्टी किसानों के साथ हैं वहीं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने दावा किया कि पंजाब चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी. जिसके लिए उनका सीएम उम्मीदवार सिख होगा. सीएम उम्मीदवार की जल्द ही घोषणा करेंगे. वहीं उन्होंने कहा कि हरियाणा की खट्ट्रर सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है और उनके नेताओं को जनता ने घरों में कैद कर दिया है.

वहीं किसान आंदोलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के साथ है. उन्होंने दिल्ली में किसानों के लिए बनाने वाली जेल से भी इंकार कर दिया था जो किसानों की मदद हो सकती है, वह की जा रही है. इसी के साथ ही उन्होंने संसद में किसानों की आवाज उठाई थी.

वहीं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि जिला परिषद, नगर पालिका और पंचायती चुनाव तक हम अपने सिंबल पर लड़ेंगे. वहीं पंजाब में होने वाले चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बनाएगी. वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब में जल्द ही सीएम उम्मीदवार की घोषणा आम आदमी पार्टी द्वारा की जाएगी. आम आदमी पार्टी का चेहरा सिख होगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+