लॉन बॉल स्पर्धा के पांचवें दिन झारखंड का दबदबा, दिल्ली और उत्तराखंड ने भी दर्ज की जीत
38वें राष्ट्रीय खेल में लॉन बॉल स्पर्धा के पांचवें दिन कई रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए। झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए, जबकि दिल्ली, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड ने भी खिताबी जीत दर्ज की।

झारखंड का दमदार प्रदर्शन
मेंस पेयर्स के फाइनल में झारखंड ने असम को एकतरफा मुकाबले में 25-04 के बड़े अंतर से हराया।
वहीं, वूमेन फोर्स के फाइनल में भी झारखंड ने पश्चिम बंगाल को 18-08 से मात दी।
इसके अलावा, अंडर-25 गर्ल्स के फाइनल में झारखंड ने असम को 21-20 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
अंडर 25 विमेंस में झारखंड के लिए मैच जीतने के बाद बसंती कुमारी ने कहा, "मैच काफी मुश्किल था, लेकिन हमने अच्छा खेल दिखाया और गोल्ड मेडल जीता। उत्तराखंड आकर बहुत अच्छा लगा, हम फिर से यहां आना चाहेंगे।"
दिल्ली और पश्चिम बंगाल की जीत
मेंस ट्रिपल्स के खिताबी मुकाबले में दिल्ली ने झारखंड को 25-08 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, वूमेन सिंगल्स के फाइनल में पश्चिम बंगाल की खिलाड़ी ने झारखंड को 21-08 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
उत्तराखंड ने अंडर-25 बॉयज फाइनल में मारी बाजी
अंडर-25 बॉयज कैटेगरी का फाइनल मुकाबला असम और उत्तराखंड के बीच बेहद रोमांचक रहा। उत्तराखंड ने 21-20 के नजदीकी अंतर से जीत हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
अंडर 25 मेंस में जीत के बाद उत्तराखंड के उत्कृष्ट द्विवेदी ने कहा, "उत्तराखंड पहली बार नेशनल गेम्स में लॉन बॉल खेल रहा है। यह स्वर्ण पदक जीतकर बहुत खुशी महसूस हो रही है। मेरी जीत का पूरा श्रेय मेरे कोच, सेक्रेटरी जनरल और फेडरेशन के अध्यक्ष जी को जाता है।"
अगले दौर के मुकाबले 6 फरवरी से
लॉन बॉल के मुकाबले 6 फरवरी से फिर शुरू होंगे, जिसमें मेंस फोर्स, मेंस सिंगल्स, वूमेन पेयर्स और वूमेन ट्रिपल्स के इवेंट खेले जाएंगे। दर्शकों को आने वाले दिनों में और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील -
Crude Oil Price Today: ट्रंप के एक 'सीजफायर' से दुनिया भर में गिरे तेल के दाम! अब कितने पर पहुंचा क्रूड ऑयल?












Click it and Unblock the Notifications