कौन हैं वीर पहाड़िया, जो अक्षय कुमार के साथ कर रहे हैं अपना बॉलीवुड डेब्यू
साल 2023 में ओएमजी 2 के सफलता के बाद, बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने गांधी-शास्त्री जयंती पे अपने नए फिल्म "स्काई फोर्स" की घोषणा की थी जो की 2 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्काई फोर्स के टीज़र रिलीज़ के बाद "वीर पहाड़िया" नाम सुर्ख़ियों में हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वीर पहाड़िया और क्या रिश्ता है इनका बॉलीवुड से।
बॉलीवुड हमेशा से नयी प्रतिभाओं की तलाश में रहा है और हाल ही में एक नए चेहरे ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। वीर पहाड़िया एक युवा अभिनेता हैं जो जल्द ही अक्षय कुमार के साथ बहुप्रतिछित फिल्म "स्काई फोर्स" में नज़र आएंगे। अक्षय कुमार ने अधिकतर फिल्में ऐसी की हैं, जिसमें देश भक्ति की भावना झलकती हैं। स्काई फोर्स के रिलीज़ किये गए टीज़र से साफ़ पता चलता है की यह भारत के सबसे पहले और सबसे घातक हवाई हमले की कहानी को दर्शायेगा।

कौन हैं वीर पहाड़िया?
वीर पहाड़िया मुंबई स्थित एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी योग्यता के मदद से अपने जीवन में कई ऊचाईयां हासिल की है। इन्होने अपनी यात्रा मुंबई और दिल्ली के थिएटर्स, संगीत और नृत्य से की। जैसे ही वीर अपने आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका गए, उनका ध्यान थिएटर अभ्यासक्रम की ओर आकर्षित हो गया।
जनवरी 1994 में जन्मे वीर पहाड़िया की आयु 29 वर्ष हैं, यह एक मशहूर बिजनेसमैन संजय पहाड़िया के बेटे और शिखर पहाड़िया के छोटे भाई है। वीर को उनके कई क्षेत्रों में निभायी गयी भूमिकाओं और उनमे हासिल की गयी उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। स्काई फोर्स में डेब्यू करना उनके उपलब्धियों में चार चाँद लगा देगी, उनके एक्टिंग की प्रतिभा दर्शकों का दिल लुभाने में पीछे नहीं रहेगी, और जहा तक रही फिल्म में उनकी रोल की बात, यकीनन वो उसे भी कई बखूबी से निभाएंगे।
वीर पहाड़िया का करियर
वीर पहाड़िया ने अपने करियर की पहली सीढ़ी वायाकॉम 18 और टीवी18 के जॉइंट वेंचर से की। वीर को उनके शुरुआती दिनों में यानी के 2024 में ही एक मशहूर साउंड इंजीनियर रेसुल पूकुट्टी के साथ सहयोग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पुकुट्टी के साथ सहयोग ने उनके करियर को एक नया रुख दिया, जिसके कारण उन्होंने ब्लूमबर्ग टीवी शो "द आउटसाइडर " में अपना ऑडियो-विजुअल स्टोरीटेलिंग में सफलता हासिल की।
साल 2018 तक, वीर पहाड़िया ने अपने उपलब्धियों के मदद से खुद को एक पेशेवर के रूप में इंडस्ट्री में स्थापित कर लिया था, और अपनी खुद की गेमिंग और मनोरंजन कंपनी "Indiawyn" की स्थापना की थ। संगीत निर्माण में उपलब्धियां हासिल करने के अलावा, वीर ने गायन और अभिनय में भी शौक पाल। दिसंबर 2021 में वो मशहूर गायक अरिजीत सिंह के साथ मंच सांझा करते हुए भी दिखे।
वीर ने अपने एक्टिंग प्रतिभा को थिएटर वर्कशॉप्स और एक्टिंग क्लासेज से निखारा, और अपने संगीत की यात्रा को हिंदी पॉप म्यूजिक यूट्यूब चैनल के ज़रिये प्रारम्भ किया जहा उन्होंने बहुत सारे भूमिका निभाई जैसे की गायक, संगीतकार, अभिनेता, निर्देशक, और गीतकार। वीर अपने संगीत के सफलता के बाद, 2016 में मुंबई ड्यूटी-फ्री में एक सेल्स इंटर्न की तरह काम किया। कॉर्पोरेट की दुनिया में अपना कदम रखने के बावजूद, वीर अपने जूनून के लिए मेहनत करते गए जो की कैमरा और लेखन के लिए था, और देखते हे देखते फिल्म इंडस्ट्री में लौट आएं।

इतने कठिनाईयों के बाद, सौभाग्यवश जब वीर पर मैडॉक फिल्म्स के प्रमुख दिनेश विजान की नज़र पड़ी तो उन्होंने, वीर को वरुण धवन और कृति सानों अभिनीतिक फिल्म "भेड़िया"में सहायक निर्देशक के तौर पे नियुक्त किया। दिनेश विजान ने वीर पहाड़िया की मदद उनके अभिनय और संगीनत कौशलता को बढ़ने में भी की, और आज आप सब जानते है की, उन्हें "स्काई फोर्स" में एक मुख्या भूमिका निभाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वीर ने कई शार्ट फिल्मों का निर्देशन अपने कोर्स के दौरान भी किया था।
वीर पहाड़िया के पिता
वीर पहाड़िया एक बहुत ही मशहूर बिजनेसमैन संजय पहाड़िया और स्मृति पहाड़िया के बेटे है। हालांकि इनके माता और पिता साल 2008 में ही एक दूसरे से अलग हो गए थ। वही शिखर पहाड़िया जो की एक पोलो खिलाडी हैं, वीर के बड़े भाई है। हाल ही में वीर पहारिया और शिखर पहाड़िया लाइमलाइट में भी थे, जिसके बारे में दोनों ने विस्तार से कुछ नहीं बताया हैं। शिखर पहाड़िया और बॉलीवुड में स्काई फोर्स से डेब्यू करने वाले वीर पहारिया अक्सर बाहर साथ में देखे भी जाते हैं।
स्काई फोर्स में किस रोल में नज़र आ सकते हैं वीर पहाड़िया?
रिलीज़ किये गए टीज़र को देख के पता लगाया जा सकता है की अक्षय कुमार एक सीनियर अफसर के रोले में दिखेंगे। वही वीर पहाड़िया उनके अंदर में काम करने वाले अफसर या ट्रेनी अफसर के रूप में दिखेंगे। 2 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली फिल्म स्काई फोर्स के टीज़र को देख के समझ आता हैं की यह कहानी सबसे पहले और घातक हवाई हमले के बारे में हैं।












Click it and Unblock the Notifications