LFP बैटरी क्या है और इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए क्यों है जरूरी? जानिए पूरी डिटेल
हमारे देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। कुछ साल पहले तक लोग पूछते थे कि स्कूटर एक बार चार्ज में कितनी दूर चलेगा, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल है कि बैटरी कितने साल तक टिकेगी? क्योंकि किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा उसकी बैटरी होती है।
आजकल इलेक्ट्रिक स्कूटर में मुख्य तौर पर दो तरह की बैटरी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होता है, जिनमें NMC (Nickel Manganese Cobalt) और LFP (Lithium Iron Phosphate) शामिल हैं। दोनों की अपनी खूबियां और लिमिटेशन हैं। लेकिन सवाल ये है कि कौन ज्यादा बेहतर है।

अब कई EV कंपनियां LFP बैटरी टेक्नोलॉजी को अपना रही हैं। इसी क्रम में Suzuki Motorcycle India ने भी अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki e-ACCESS में LFP बैटरी दी है। आइए समझते हैं कि यह बैटरी क्यों महत्वपूर्ण है।
LFP बैटरी क्या है और यह NMC से कैसे अलग है?
- Lithium Iron Phosphate (LFP) बैटरी रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है, जिनके कई कारण हैं।
- लंबी बैटरी लाइफ: LFP बैटरी आमतौर पर NMC बैटरी की तुलना में 4 गुना ज्यादा चार्जिंग साइकल तक चल सकती है।
- बेहतर सेफ्टी: इसमें ओवरहीटिंग या बैटरी से जुड़ी गंभीर समस्या होने की संभावना कम रहती है।
- लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस: भले ही LFP बैटरी NMC से थोड़ी भारी हो और शुरुआत में रेंज थोड़ी कम दे, लेकिन लंबे समय तक यह बेहतर परफॉर्म करती है।
बैटरी लाइफ का फर्क?
ऊपर दिए गए बैटरी लाइफ का ग्राफ दिखाता है कि एलएफपी बैटरी की क्षमता धीरे-धीरे कम होती है, जबकि एनएमसी की तेजी से गिरती है। सुजुकी के ई-एक्सेस स्कूटर में इस्तेमाल होने वाली एलएफपी बैटरी (नीली लाइन) ज्यादा स्टेबल रहती है।
ग्राहक को इसका क्या फायदा?
- LFP बैटरी लगभग 4 गुना समय तक यूज लायक रहती है।
- बैटरी बदलने की जरूरत देर से पड़ती है।
- लंबे समय में खर्च कम होता है।
- यूजर्स को ज्यादा भरोसा और सुविधा मिलती है।
- लंबी बैटरी लाइफ क्यों जरूरी है?
EV में सबसे ज्यादा खर्चा बैटरी बदलने में होता है। अगर बैटरी जल्दी खराब हो जाए, तो स्कूटर की रेंज भी कम हो जाती है। लेकिन LFP बैटरी वाले स्कूटर, जैसे Suzuki e-ACCESS में रेंज लंबे समय तक लगभग एक समान बनी रहती है, जिससे स्कूटर ज्यादा समय तक उपयोगी रहता है।
लंबे समय में रेंज का फर्क
NMC बैटरी शुरुआत में ज्यादा रेंज देती है, लेकिन समय के साथ तेजी से गिरावट आती है। वहीं, LFP बैटरी की शुरुआती रेंज थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन लंबे समय तक स्थिर रहती है।
आइए उदाहरण से समझें
- मान लें कोई व्यक्ति रोज करीब 80 किमी चलता है।
- 1-2 साल बाद NMC और LFP बैटरी की रेंज लगभग बराबर हो जाती है।
- इसके बाद LFP बैटरी ज्यादा स्टेबल रहती है और आगे भी बेहतर प्रदर्शन देती है।
इसलिए हमारी राय में सिर्फ शुरुआती रेंज देखकर फैसला करना सही नहीं, क्योंकि असली फायदा लॉन्ग टर्म में पता चलता है।
रियल वर्ल्ड में क्या ज्यादा जरूरी है?
भारत में ज्यादातर लोग रोज करीब 30 किमी की यात्रा करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए Suzuki ने e-ACCESS को प्रैक्टिकल यूज के हिसाब से तैयार किया है।
- इसमें 3.1 kWh बैटरी दी गई है।
- यह रियल वर्ल्ड में लगभग 95 किमी की रेंज देती है।
- नॉर्मल यूजर्स 2-3 को दो दिन बाद चार्ज करना पड़ेगा।
- बैटरी छोटी होने से स्कूटर हल्का और आसानी से चलाने लायक रहता है।
मजबूती और सेफ्टी
- सिर्फ बैटरी टेक्नोलॉजी ही नहीं, उसकी सेफ्टी भी जरूरी है।
- e-ACCESS की बैटरी मजबूत एल्युमिनियम केस में रखी गई है।
- बैटरी को स्कूटर के फ्रेम में सुरक्षित तरीके से फिट किया गया है।
- स्कूटर और बैटरी की मजबूती को लेकर कई तरह के कड़े टेस्ट किए गए हैं:
- एक्सट्रीम हीट और कोल्ड टेस्ट
गिराने (Drop Test)
- वाइब्रेशन टेस्ट
- पानी में डुबोने का टेस्ट
- क्रश और पंचर टेस्ट
- मोटर और रोड कंडीशन टेस्ट
- हमारी राय
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय सिर्फ फीचर या रेंज नहीं, बल्कि लंबे समय तक टिकने वाली बैटरी और टेक्नोलॉजी को भी देखना जरूरी है। LFP बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ Suzuki ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर ला रही है जो मजबूत, भरोसेमंद और रोजमर्रा के उपयोग के लिए प्रैक्टिकल हैं। कुल मिलाकर, Suzuki e-ACCESS सिर्फ इलेक्ट्रिक स्कूटर नहीं, बल्कि लंबे समय तक साथ निभाने वाला साथी है।












Click it and Unblock the Notifications