Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट - विशेष समय-सीमा के साथ ज्यादा ब्याज़ दरों का फायदा

FD

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अकाउंट (fixed deposit (FD) account) खोलना कई तरीकों से फायदेमंद है, और खास तौर पर मौजूदा आर्थिक माहौल में इसके कई फायदे हैं। RBI रेपो रेट में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है, जिसे देखते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट जारी करने वाली कंपनियों ने भी अपनी दरें भी बढ़ा दी हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट जारी करने वाली कंपनियां अब पिछले साल की तुलना में अधिकतम FD ब्याज़ दरों (highest FD interest rates) की पेशकश कर रही हैं, और यही वजह है कि आपको इसमें निवेश करने के बारे में सोचना चाहिए।

जब आप सही तरीके से योजना बनाकर और एक बड़ी रकम के साथ समझदारी से निवेश करते हैं, तब इससे मिलने वाली आमदनी भी शानदार होती है। इसका मतलब है कि आपको अपने पोर्टफोलियो को स्मार्ट तरीके से बैलेंस करना चाहिए और निवेश के सही साधनों को चुनकर उनका फायदा उठाना चाहिए। यहां आपको बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट के बारे में सोचना चाहिए, क्योंकि आपको बाजार में अधिकतम FD ब्याज़ दरों (highest FD interest rates) के फायदे के साथ-साथ विशेष समय-सीमा को चुनने का विकल्प भी मिलता है।

यह सुविधा सचमुच बेहद खास है, जो आपको अपने आर्थिक लक्ष्यों के आधार पर अपने निवेश का ज्यादा-से-ज्यादा फायदा उठाने में मदद करती है, और इसमें आपको रिटर्न से कोई समझौता नहीं करना पड़ता है। सबसे अच्छी बात यह है कि, यह एक ऐसा विकल्प है जिसे सभी निवेशक अपने निवेश से अधिकतम फायदा उठाने के लिए चुन सकते हैं। बजाज फाइनैंस द्वारा विशेष समय-सीमा के विकल्पों की पेशकश और उनका फायदा उठाने के तरीकों के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।

विशेष समय-सीमा का विकल्प चुनें और अधिक FD ब्याज़ दरों के ऑफ़र का आनंद लें

बजाज फाइनैंस हर तरह के प्रोफाइल वाले निवेशकों को उच्चतम FD ब्याज़ दरों की पेशकश करता है। यह बात अलग-अलग समय-सीमा के विकल्पों के बारे में भी सही है, साथ ही कंपनी ने इस दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। विशेष समय-सीमा के विकल्पों की पेशकश के साथ अब आप अधिक सुविधाजनक तरीके से निवेश कर सकते हैं, और अधिकतम FD दरों का फायदा उठा सकते हैं।

इस बात को ध्यान में रखें कि खास समय-सीमा के विकल्प और उस पर मिलने वाली ब्याज़ दरें, आपके द्वारा चुने गए FD के प्रकार के आधार पर अलग-अलग होती हैं। अगर आप अधिकतम FD ब्याज़ दर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो क्यूम्यलेटिव FD में निवेश कीजिए। इस तरह, आपको किसी भी समय-सीमा के लिए निवेश करने पर चक्रवृद्धि ब्याज़ का पूरा लाभ मिलता है। ऑफर के तहत विशेष समय-सीमा के विकल्पों और उनसे जुड़ी ब्याज़ दरों के बारे में पूरी जानकारी के लिए, नीचे दी गई तालिकाओं को देखें।

गैर-वरिष्ठ नागरिक निवेशकों के लिए (22 नवंबर, 2022 से 15,000 रुपये से शुरू होकर 5 करोड़ रुपये तक जमा के लिए एफडी ब्याज दरें):

विशेष समय-सीमा ब्याज़ दर (सालाना)
15 6.95%
18 7.00%
22 7.10%
30 7.30%
33 7.30%
39 7.60%
44 7.70%

उद्घोषणा: कंपनी अपने विवेक के आधार पर ऊपर बताई गई ब्याज़ दरों में बदलाव कर सकती है।

वरिष्ठ नागरिक निवेशकों के लिए (22 नवंबर, 2022 से 15,000 रुपये से शुरू होकर 5 करोड़ रुपये तक जमा के लिए एफडी ब्याज दरें):

विशेष समय-सीमा ब्याज़ दर (सालाना)
15 7.20%
18 7.25%
22 7.35%
30 7.55%
33 7.55%
39 7.85%
44 7.95%

उद्घोषणा: कंपनी अपने विवेक के आधार पर ऊपर बताई गई ब्याज़ दरों में बदलाव कर सकती है।

दोनों तरह के प्रोफाइल वाले निवेशकों के लिए अधिकतम FD ब्याज़ दरों (highest FD interest rates) की पेशकश की जा रही है, लिहाजा आपको भी इसे ध्यान में रखते हुए अपने निवेश की योजना बनानी चाहिए। FD कैलकुलेटर (FD calculator) इसमें आपकी मदद कर सकता है, क्योंकि इसके जरिए आप फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट खोलने से पहले ही इससे होने वाली आमदनी की जानकारी हासिल कर सकते हैं। यह टूल बजाज फाइनैंस की वेबसाइट पर उपलब्ध है, और इसकी मदद से आप पता लगा सकते हैं कि कौन सी समय-सीमा आपके लिए बिल्कुल सही है।

आपको सिर्फ FD कैलकुलेटर (FD calculator) में बुनियादी आंकड़े दर्ज करना है, जिसके बाद नतीजे आपके सामने होंगे। आप अपने घर पर आराम से रहते हुए और बिना किसी शुल्क के अपनी जरूरत के हिसाब से अनगिनत बार इसका उपयोग कर सकते हैं। इसलिए, अपने निवेश की योजना बनाते समय इस टूल का जरूर उपयोग करें और सबसे बेहतर रिटर्न देने वाली समय सीमा चुनें।

निवेश को ऑप्टिमाइज़ करके अपने रिटर्न को बढ़ाएँ
ग्राहकों को शानदार ब्याज़ दरों का ऑफ़र दिया जा रहा है, जिसके बारे में जानकारी होने के साथ-साथ आपको यह भी पता होना चाहिए कि उसका अधिकतम फायदा कैसे उठाया जाए। यहां, आपके पास दो विकल्प हैं, या तो पूरी रकम का एक साथ निवेश करें या फिर इसे अलग-अलग समय सीमा के लिए आगे बढ़ाएँ और सबसे बेहतर FD ब्याज़ दरों को लॉक करें। दोनों विकल्प आपके लिए फायदेमंद हैं, और आपको अपने लक्ष्यों के हिसाब से सही समय-सीमा के बारे में जानने के लिए FD कैलकुलेटर का उपयोग करना चाहिए।

अगर आप पूरी रकम को एक बार में निवेश करने की बात सोच रहे हैं, तो अलग-अलग समय-सीमा में उस निवेश पर होने वाली आमदनी की जानकारी नीचे दी गई है। मान लीजिए कि आपने क्यूम्यलेटिव पेआउट मोड के साथ 10 लाख रुपये का निवेश किया है।

60 साल से कम उम्र के निवेशकों के लिए:

समय-सीमा ब्याज़ दर कुल आमदनी
43 7.50% 12,95,827 रुपये
44 7.70% 13,12,575 रुपये
45 7.50% 13,11,541 रुपये

निवेश करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए:

समय-सीमा ब्याज़ दर कुल आमदनी
43 7.75% 13,06,658 रुपये
44 7.95% 13,23,782 रुपये
45 7.75% 13,23,015 रुपये

दोनों तरह के प्रोफाइल वाले निवेशकों को विशेष समय-सीमा के साथ शानदार आमदनी का अवसर मिलता है, इसलिए अपना FD अकाउंट खोलने से पहले योजना बनाएँ। ध्यान दें कि अगर आप अलग-अलग निवेश करके अपनी जमा-पूंजी को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, तो विशेष समय-सीमा में आपके लिए विशेष रूप से फायदेमंद है। इसकी वजह यह है कि, आपके पास अपने लक्ष्य के अनुरूप समय-सीमा को चुनने के ढेर सारे विकल्प उपलब्ध हैं। इसके अलावा, आपको अधिक FD ब्याज़ दर का फायदा मिलता है और आपको ज्यादा रिटर्न प्राप्त होता है।

सामान्य तौर पर, FD में निवेश करते समय जहां तक संभव हो सके, आपको उतने लंबे समय तक निवेश को जारी रखना चाहिए। इस तरह आपको चक्रवृद्धि ब्याज़ का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के साथ-साथ मैच्योरिटी पर एक बड़ी रकम जमा करने में मदद मिलती है। हालांकि, अगर आप अपनी जरूरतों को देखते हुए किसी निश्चित समय-सीमा के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं, तो बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट की विशेष समय-सीमा का विकल्प चुनें।

इस तरह, आप शानदार रिटर्न पाने का मौका चूकते नहीं हैं, साथ ही निवेश की पूरी अवधि में अधिकतम FD ब्याज़ दरों (highest FD interest rates) से बेहतरीन आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। बजाज फाइनैंस ने निवेश को बेहद आसान बना दिया है, क्योंकि आप अपने घर पर आराम से रहते हुए ऑनलाइन साधनों के जरिए निवेश कर सकते हैं। ऑनलाइन निवेश करने के लिए, बस एक फॉर्म भरें, निवेश की समय-सीमा दर्ज करें, और कुछ ही मिनटों में अपना फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट (fixed deposit account) खोलें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+