डेल्हीवरी के देशव्यापी नेटवर्क ने लास्ट-माइल वर्कफोर्स के लिए रोजगार सुरक्षा और तरक्की को सम्भव बनाया
भारत के सबसे बड़े पूर्णतः एकीकृत लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता डेल्हीवरी लिमिटेड ने अपने 18500 पिन कोड के व्यापक नेटवर्क में देश के दूरदराज के इलाकों तक अंतिम-मील डिलीवरी नौकरियां विस्तृत की हैं। कंपनी फील्ड ऐक्जीक्यूटिव्स को करियर बनाने का मौका देती है और उन्हें संगठन में अहम भूमिकाओं हेतु लक्ष्य करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
डेल्हीवरी भारत के हर राज्य में अपने देशव्यापी नेटवर्क के जरिए लास्ट-माइल डिलिवरी सैगमेंट में रोजगार के मौकों में वृद्धि कर रही है। भारत में ई-कॉमर्स में उछाल और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में तेजी के कारण इस क्षेत्र में औपचारिक रोजगार की मांग तेजी से बढ़ रही है, डेल्हीवरी ने डिलीवरी एजेंट्स (एलएमए) और फील्ड ऐक्जीक्यूटिव्स (एफई) को लॉजिस्टिक्स में अपना करियर शुरू करने का अवसर प्रदान किया है।

मुंबई के फील्ड ऐक्जीक्यूटिव विक्रम रोकड़े बताते हैं, ''मेरी पिछली कंपनी ने 2021 में लॉकडाउन के समय मुझे नौकरी से निकाल दिया था। लेकिन डेल्हीवरी ने उस मुश्किल वक्त में बतौर फील्ड ऐक्जीक्यूटिव मुझे नौकरी देकर मेरी मदद की। सही मायनों में ध्यान रखने वाले और सहयोगी संगठन का हिस्सा बनने पर मैं गौरवान्वित हूं।''
लास्ट-माइल एजेंट्स और फील्ड ऐक्जीक्यूटिव्स कारोबार के लिए बेहद अहम हैं क्योंकि ये सप्लाई चेन का आखिरी छोर होते हैं, ये ग्राहक संतुष्टि व ब्रांड लॉयल्टी पर सीधा असर डालते हैं। पते के सत्यापन व मानकीकरण और जियो कोडिंग हेतु अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी प्रदान करते हुए, डेल्हीवरी लास्ट-माइल ऐक्जीक्यूटिव्स के लिए ग्राहकों तक पहुंचना आसान बनाती है।
काम करने का सरल अनुभव सुनिश्चित करने हेतु टेक्नोलॉजिकल संसाधन प्रस्तुत करने के अलावा डेल्हीवरी अपने समग्र लास्ट-माइल कार्यबल को प्रदर्शन आधारित इन्सेंटिव, ईंधन व मोबाइल खर्चों की अदायगी के साथ ही वित्तीय सुरक्षा तथा भविष्य निधि (पीएफ) एवं कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) की सुविधा भी देती है। "डेल्हीवरी जॉइन करने से पहले मैंने कई कंपनियों में ऑफिस जॉब किया था लेकिन वे संतोषजनक नहीं थे। पर अब अपनी फील्ड जॉब के लिए मिलने वाले मासिक वेतन, लाभ और काम के लचीले समय के कारण में बहुत खुश हूं," बैंगलोर, कर्नाटक के अभिषेक का कहना है।
डेल्हीवरी ऐक्जीक्यूटिव्स ने विविध रूपों में प्रोफेशनल विकास का अनुभव किया है। आइजॉल, मिज़ोरम के आर मल्सॉमसांगी के लिए यह उनके काम का सम्मान है, जिसके साथ पदोन्नति भी मिलती है। वह कहती हैं, ''मैंने 2016 में आइजॉल डिस्पैच सेंटर जॉइन किया और 2018 में मुझे दूसरे डिस्पैच सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि वहां मैनपावर की कमी थी। मैंने ग्राउंड ऑपरेशंस के साथ काम किया और उन्हें तब तक सहयोग दिया जब तक की उनका परिचालन व्यवस्थित नहीं हो गया। उसी साल मेरा प्रोमोशन बतौर असिस्टेंट टीम लीड कर दिया गया।''
डेल्हीवरी की शिपमेंट्स की भारी मात्रा डिलिवरी कर्मियों के लिए निरंतर काम और ज्यादा कमाई के मौके सुनिश्चित करती है। प्रत्येक फील्ड ऐक्ज़ीक्यूटिव के लिए एक डेडिकेटेड मैनेजर तथा कार्यस्थल के रूप में 'डायरेक्ट डेल्हीवेरी सेंटर' के साथ कंपनी उन्हें काम करने का अनुकूल परिवेश प्रदान करती है।
अथनेर, मध्य प्रदेश के अनंत पचारे बताते हैं कि डेल्हीवरी उन्हें ज्यादा कमाने का अवसर देती है। ''सुरक्षा, पहचान और तरक्की - डेल्हीवरी ने मुझे ये सब और इसके अलावा भी बहुत कुछ दिया है। डेल्हीवरी का इन्सेंटिव प्लान खास तौर से लाभकारी है। जब मैं ज्यादा शिपमेंट डिलिवर करता हूं तो ज्यादा कमाता हूं। यहां मैं शांतिपूर्वक काम कर पाता हूं,'' उन्होंने कहा।
डेल्हीवरी में तरक्की के मौकों के बारे में मिड-माइल ऑपरेशंस के सीनियर डायरेक्टर मिथुन चक्रवर्ती बताते हैं, ''मैंने 10 साल पहले डेल्हीवरी में बतौर फील्ड ऐक्जीक्यूटिव काम करना शुरु किया था, आज मैं यहां सीनियर डायरेक्टर हूं। अपने लक्ष्यों पर लगन से काम करना और उन्हें पूरा करने के लिए एक कदम आगे की सोचना, तरक्की के लिए ये बातें बहुत महत्वपूर्ण हैं - और डेल्हीवरी एक ही साथ प्रोत्साहन व सहयोग देती है। यह मेरी ड्रीम जॉब है और यहां मैं अपने सपने को जी रहा हूं।''
यह लॉजिस्टिक्स कंपनी ऑन-ग्राउंड संचालन में समावेशिता और विविधता की संस्कृति को बढ़ावा देते हुए अधिक महिला लास्ट-माइल एजेंट्स और फील्ड ऐक्ज़ीक्यूटिव्स को रोज़गार देकर बदलाव ला रही है।
डेल्हीवरी लिमिटेड के बारे में
डेल्हीवरी भारत की सबसे बड़ी पूर्णतः एकीकृत लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता है। 18,500 से अधिक पिन कोड को कवर करने वाले अपने राष्ट्रव्यापी नेटवर्क के साथ, कंपनी एक्सप्रेस पार्सल परिवहन, पीटीएल फ्रेट, टीएल फ्रेट, सीमा पार, आपूर्ति श्रृंखला और तकनीकी सेवाओं जैसी लॉजिस्टिक्स सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है। डेल्हीवरी ने शुरुआत से अबतक 2 बिलियन से अधिक शिपमेंट को सफलतापूर्वक डिलिवर किया है और आज 26,500 से अधिक ग्राहकों के साथ काम करता है, जिसमें बड़े और छोटे ई-कॉमर्स प्रतिभागी, एसएमई और अन्य उद्यम और ब्रांड शामिल हैं। डेल्हीवरी के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया www.delhivery.com पर जाएं।












Click it and Unblock the Notifications