Rajinikanth Rambha: जवानी की छेड़खानी, बुढापे में परेशानी

Rajinikanth Rambha: सलमान खान की फिल्म जुड़वां समेत दक्षिण भारत और मुंबई फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्मों में काम कर चुकी हीरोइन रम्भा ने एक ताजा इंटरव्यू में रजनीकांत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

rambha share moment in interview about rajinikanth create controversy

इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि रजनीकांत ने एक फिल्म के सेट पर उनके साथ छेड़खानी की थी। जैसे ही अचानक लाइट गई, रजनीकांत ने उनके 'पीछे से हिट' किया और फिर बाद में लाइट आने के बाद वो अनजान बन गए और सब लोगों से पूछने लगे कि क्या हुआ किसने किया है? दिलचस्प बात थी कि रजनीकांत ने उस वक्त बताया भी नहीं कि ऐसा करनेवाले वो ही थे। रम्भा को ये बात बाद में पता चली थी।

यह फिल्म आज से 27 साल पहले आयी थी जिसका नाम था 'अरुणाचलम'। इसे सी सुंदर ने तमिल में बनाया था, और वो रजनीकांत के साथ इस फिल्म में दूसरी हीरोइन के तौर पर थीं। हालांकि रम्भा ने इसे 'यौन उत्पीड़न' की शिकायत के तौर पर नहीं बताया है, लेकिन रजनीकांत के फैन और बाकी लोग इसे लेकर सोशल मीडिया पर भिड़ गए और रजनीकांत पर जमकर निशाना साधा गया है। आज उनकी जिस प्रकार की संत जैसी छवि है, उसको लेकर तमाम सवाल उठाए जा रहे हैं।

हालांकि लोग यह भी कह रहे हैं कि शादी के इतने सालों बाद रम्भा टीवी सीरियल आदि में नजर आने लगी हैं। वो बड़े रोल पाने के लिए ऐसे हंगामेदार बयान दे रही हैं और रजनीकांत जैसे कद्दावर और सम्मानित फिल्म अभिनेता पर सवाल उठा रही हैं।

ऐसे में जबकि फिल्मी दुनिया के तमाम चेहरे 'मी टू' के आरोपों से घिरे हैं, कुछ चेहरे ऐसे हैं जिनकी छवि पर कोई उंगली उठती भी है तो किसी को यकीन नहीं होता। केवल फिल्मी दुनिया में ही नहीं, बल्कि भारत के जनजीवन के हर क्षेत्र के लोग उनका सम्मान करते हैं और कभी सपने में भी नहीं सोच सकते कि वो ऐसा कर सकते हैं।

ऐसे लोगों में केवल रजनीकांत ही नहीं आते बल्कि अमिताभ बच्चन, और राजकुमार हीरानी जैसे चेहरे भी आते हैं। लेकिन इनमें से भी कोई नहीं बचा। अमिताभ बच्चन कभी परवीन बॉबी के आरोपों के चलते चर्चा में आए थे और ये भी कि अमिताभ उनकी हत्या करवा सकते हैं। एकबारगी तो पूरा देश ही सकते में आ गया था, लेकिन परवीन बॉबी के बाकी बयान आए तो लगा कि इनको कोई दिमागी बीमारी हुई है, जिसके चलते वो सामान्य नहीं हैं।

फिर जब मॉडल और पूर्व मिस इंडिया सयाली भगत ने 2011 में अमिताभ बच्चन पर भी साजिद खान व शाइनी आहूजा के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए, तो लोगों को यकीन ही नहीं हुआ। बिग बी ने पुलिस में शिकायत की और सयाली भगत बैकफुट पर आईं कि वो खुद साइबर क्राइम का शिकार हुई हैं, किसी और ने उनके नाम से झूठा बयान जारी कर दिया था।

सबसे दिलचस्प बात है कि बच्चन परिवार उनके पिता हरिवंश राय बच्चन के दिनों से मशहूर होना शुरू हो गया था। जो अमिताभ ने झेला, उससे पहले उनके पिता भी झेल चुके थे। एक लड़की ने उन्हें खत लिखने शुरू किए और दावा करने लगी कि वो उनकी पहली पत्नी श्यामा का पुर्नजन्म है। बड़ी मुश्किल से पीछा छूटा था। उसी तरह अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी के दिन एक लड़की अभिषेक की पहली पत्नी होने का दावा करके सारी मीडिया पर इंटरव्यू दे रही थी।

नाना पाटेकर पर भी तनुश्री दत्ता ने अपनी दूसरी पारी में आकर पुरानी शूटिंग में नाना पाटेकर पर सेट पर ही यौन उत्पीड़न के आरोप लगा दिए। नाना ने सफाई दी कि 50-100 आदमियों के बीच मैं ऐसा कैसे कर सकता हूं? वो ऐसा क्यों कह रही है, मैं क्या जानूं? बाद में कोर्ट में भी नाना की बात को सही मानकर आरोपों को झूठा बताया था। ऐसे में तनुश्री फिर से गुमनामी में चली गईं।

राजकुमार हीरानी पर भी जब आरोप लगाए गए तो लोग हैरान रह गए। फिल्म 'संजू' की शूटिंग के दौरान यूनिट की एक लड़की ने हीरानी पर आरोप लगाए कि उन्होंने उसके साथ कई मौकों पर यौन उत्पीड़न/छेड़खानी की थी। ये सिलसिला 2018 में करीब 6 महीनों तक लगातार चला। उस लड़की ने ये आरोप विधु विनोद चोपड़ा और उनकी पत्नी अनुपमा चोपड़ा को एक ई मेल में लिखकर लगाए। दो महीने तक ये खबर दबी रही, लेकिन फिर जब खुली तो हीरानी ने अपने वकील के जरिए एक बयान जारी कर इसे सिरे से झूठा और उनको बदनाम करने की साजिश बताया।

उन्होंने उस लड़की के साथ अपने सारे मैसेज और मेल भी शेयर किए कि ये एकदम प्रोफेशनल हैं। लड़की ने पुलिस में एफआईआर भी नहीं की, हीरानी ने ये भी कहा कि चोपड़ा से उनके रिश्ते खराब हो रहे हैं, फिल्मी दुनिया में किसी ने यकीन नहीं किया, हालांकि 'डंकी' में विधु विनोद चोपड़ा का साथ पहली बार हीरानी से छूट गया। इसी तरह सलमान खान पर भी सोमी अली ने कम आरोप नहीं लगाए थे।

लेकिन ऐसा भी नहीं है कि हमेशा ये आरोप झूठे ही थे या प्रसिद्ध पाने के लिए लगाए गए। कभी दिलीप कुमार पर आरोप लगते थे कि वो एक लड़की के साथ पाए जाते हैं। हैदराबाद जाकर मिलते हैं, वो भी सायरा बानो के साथ शादी के बाद। एक दिन वो आया जब उन्होंने उस लड़की से शादी कर ली और सायरा को छोड़ दिया। काफी बवाल हुआ तब जाकर उन्होंने उस महिला को तलाक दिया और सायरा फिर से उनकी जिंदगी में आईं।

राजकुमार हीरानी की फिल्म 'संजू' आने से पहले संजय दत्त पर लड़कियों से रिश्तों को लेकर तमाम आरोप लगते थे, लेकिन सच्चाई मूवी में ही पता चली कि लड़कियों की संख्या 300 से ज्यादा थी। उस जमाने में तो सोशल मीडिया भी नहीं थी सो ऐसे आरोपों को लगाने के साधन भी नहीं थे और मामले दबा दिए जाते थे। लेकिन अब साधन मिले हैं तो हर कोई आरोप लगाने लगा है।

ऐसे में सच्चाई पता करना मुश्किल हो जाता है कि रम्भा, तनुश्री दत्ता जैसी हीरोइंस अपने कैरियर को दोबारा से पटरी पर लाने के लिए ऐसा करती हैं, या फिर वाकई में इन सम्मानित चेहरों के दो चेहरे हैं। आखिर छेड़खानी जवानी में हुई है तो शिकायत या खुलासा बुढापे में करने का क्या तुक है जो किसी न किसी के पूरे करियर के लिए परेशानी बन जाता है।

(इस लेख में लेखक ने अपने निजी विचार व्यक्त किए हैं. लेख में प्रस्तुत किसी भी विचार एवं जानकारी के प्रति Oneindia उत्तरदायी नहीं है।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+