जन से एकाकार और मोदी युग में सशक्त होती भाजपा

भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। इस उपलब्धि के पीछे पार्टी के करोड़ों देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत है। कोई भी संगठन, संस्था अथवा राजनैतिक दल प्रगति के सर्वोच्च शिखर को तभी छू सकते हैं, जब उनके सामने लक्ष्य और दिशा सुस्पष्ट हो। उसका कर्मपथ तदनुरूप निर्दिष्ट हो। उस दिशा में अग्रसर होने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं का विशाल समूह साथ में हो। ऐसे कार्यकर्ता, जो राष्ट्र और समाज की बेहतरी के लिए कटिबद्ध हों तथा निःस्वार्थ सेवा व समर्थ राष्ट्र-निर्माण जिनका संकल्प हो।

BJP becoming stronger in Modi era

विश्व की सबसे विशाल सदस्य संख्या वाली भारतीय जनता पार्टी का उदाहरण हमारे सामने है। भाजपा पंचनिष्ठाओं पर आधारित पार्टी है। ये पंचनिष्ठाएं हैं- राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सर्वधर्म समभाव, गांधीवादी समाजवाद तथा मूल्य आधारित राजनीति। भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और वह सदैव राष्ट्रहित में काम करती है। भाजपा प्रत्येक देशवासी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा का विरोध सिर्फ अलगाववादियों एवं आतंकवादियों से है। उन देशद्रोहियों और षडयंत्रकारियों से है, जो राष्ट्रहित पर आघात करने के मंसूबे पालते है।

विश्व के अग्रणी नेता के रूप में प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पांच दशक के सार्वजनिक और राजनैतिक जीवन में हमने लोकप्रियता की इस ऊंचाई पर किसी नेता का आरोहण होते हुए नहीं देखा है।

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रत्यक्ष अवलोकन से स्पष्ट है कि सदस्य संख्या के मान से भाजपा दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल की प्रतिष्ठा पहले ही अर्जित कर चुकी है।

किसी संगठन और नेतृत्व का संकल्प जब जनता से जुड़ने, जन-जन से खुद को जोड़ने और अपने आचरण व कार्य व्यवहार से जनता के दिलों को जीत लेने का होता है तो कालांतर में उसका असर स्वयमेव दिखाई देता है। भाजपा ने अपनी नीतियों से संगठन के प्रति लोगों का भरोसा जगाया है। जनमानस में यह धारणा बनने लगी है कि भाजपा ही हमारी हितैषी पार्टी हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तो अपना मंतव्य भी स्पष्ट कर रखा है- 'सबका साथ , सबका विकास , सबका विश्वास।' समाज का कोई भी वर्ग इससे अछूता नहीं। किसी के साथ पक्षपात नहीं। किसी के साथ भेदभाव नहीं।

श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा समाज के शोषित, वंचित, पीडित व सर्वहारा वर्ग के हितों में अनेक ऐतिहासिक एवं कल्याणकारी निर्णय लिए गए हैं। महिला सशक्तिकरण के साथ ही नौजवानों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सभी के लिए उत्तम स्वास्थ, शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण के लिए प्रतिबद्धता दिखाई है। 'विकसित भारत' का सपना संजोये भारतीयों ने मोदी जी से प्रेरित होकर भाजपा के सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। संगठन पर्व 2024 के द्वितीय चरण में पार्टी एवं नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए देश में अब तक नौ करोड़ से अधिक जिसमें मध्यप्रदेश में लगभग डेढ़ करोड़ लोग भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में पंजीकृत हुए। यह उल्लेखनीय उपलब्धि भाजपा के देवतुल्य सजग कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की वजह से मिल पाई है। भाजपा के केन्द्रीय नेताओं के मार्गदर्शन व मध्यप्रदेश के कर्मठ नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कटिबद्ध है।

राष्ट्रनायकत्व का अभूतपूर्व प्रतिमान नरेन्द्र मोदी

इस मान्यता में कतई अतिशयोक्ति नहीं है कि श्री नरेन्द्र मोदी विश्व की पहली पंक्ति के नेताओें में शुमार हो चुके हैं। विश्वमंच पर उनकी बात ध्यान से सुनी जाती है। संकट-समाधान के लिए उनकी ओर आशा भरी नजरों से देखा जाता है। मोदी जी मूलतः संगठन के व्यक्ति हैं। वे बड़े गर्व से स्वयं को भारतीय जनता पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता कहते हैं। यही बड़प्पन उन्हें बड़ा नेता बनाता है। पिछले 23 वर्षों से वे सत्ता के सूत्र संचालन कर रहे हैं। वे 13 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और 10 वर्ष से भारत के सफल प्रधानमंत्री हैं।

लोकतंत्र की एक आवश्यक शर्त महाकवि कालिदास की अमर कृति 'अभिज्ञान शाकुंतलम्' में मिलती है। कालिदास जी कहते हैं- 'अविश्रामोऽयं लोकतंत्राधिकारः।' अर्थात् लोकतंत्र के अधिकार में विश्राम नहीं। श्री नरेन्द्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो केवल घोषणा करने और निर्णय लेने तक सीमित नहीं रहते बल्कि कार्यान्वयन के प्रत्येक चरण की मानीटरिंग और समीक्षा करते हैं। कमियों को दुरुस्त करवाते हैं। अच्छे काम करने वालों की हौसला अफजाई करते हैं। देश के किस राज्य के किस कोने में क्या नवाचार किया जा रहा है, उसकी समाज के लिए क्या उपादेयता है, इन सबको परखते हुए अपने अनूठे और अभूतपूर्व लोक संवाद 'मन की बात' में उसको रेखांकित करते हैं। मोदीजी ने 10 साल से चल रहे 'मन की बात' कार्यक्रम में हजारों देशवासियों को बेहतर करने की प्रेरणा दी है। भारतीय जनता पार्टी के असंख्य कार्यकर्ता अपने यशस्वी जननेता से प्रेरणा लेकर दोगुने उत्साह के साथ काम करते हैं।

श्री नरेन्द्र मोदी जीवन के संघर्षों का सामना करते हुए आगे बढ़े हैं। उन्होंने जब राष्ट्र की बागडोर संभाली, तब गरीब, किसान, नौजवान तथा महिलाएं उनकी प्राथमिकता के केन्द्र बिन्दु बने। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निःशुल्क खाद्यान्न, किसानों के लिए सम्मान निधि, गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान चिकित्सा योजना इसके ज्वलंत प्रमाण हैं।

प्रधानमंत्री जी हमेशा नये भारत की बात करते हैं। नया भारत कुछ वर्षों के बाद 'विकसित भारत' बनकर दुनिया का सिरमौर बने, इसके लिए आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाना उनकी प्राथमिकता रही है। शिक्षा के क्षेत्र में तो अभूतपूर्व क्रांति हुई है। नई शिक्षा नीति ज्ञान को भारतीयता से जोड़ने की सार्थक पहल है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के सर्वांगीण विकास के लिए जो सपना संजो रखा है, उसे पूरा करने के लिए उनके नेतृत्व में केन्द्र सरकार प्रतिबद्ध है। निःसंदेह, मोदी जी का हर पल, हर क्षण राष्ट्र के लिए समर्पित है और वे इसी संकल्प के साथ विश्व में देश का मान बढ़ाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

(लेखक भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। आलेख में व्यक्त किए गए विचारों से संपादक या संस्थान का सहमत होना आवश्यक नहीं है।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+