बांग्लादेश का "यूट्यूब गांव": महिलाएं पकाती हैं खाना, मिल रहे लाखों व्यूज

ढाका, 15 जून। बांग्लादेश की इन महिलाओं ने यूट्यूब की मदद से अपने गांव को दुनिया के नक्शे पर स्थापित कर दिया है. वे यूट्यूब पर पारंपरिक बांग्लादेशी भोजन बनाने के वीडियो पोस्ट करती हैं. 'यूट्यूब चैनल विलेज फूड सीक्रेट्स' के 35 लाख सब्सक्राइबर्स हैं तो वहीं 'विलेज कुकिंग' चैनल के 1.5 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं. इन दोनों चैनलों के वीडियो को अरबों बार देखा जा चुका है. वहीं AroundMeBD के भी चालीस लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. इसके चैनल पर महिलाएं मछली, मीट और अन्य भोजन बनाना सिखाती हैं.
ये महिलाएं अपने यूट्यूब के जरिए पारंपरिक खाना पकाने के जरिए दुनिया को अपनी ग्रामीण संस्कृति और अपने दैनिक जीवन को दिखाती हैं. लेकिन यह सिर्फ भावी पीढ़ी के लिए वीडियो को रिकॉर्ड करने के बारे में नहीं है; ऐसे चैनल अक्सर इन प्लेटफार्मों पर काफी विचार रखते हैं और संबंधित गांव के लिए विभिन्न परियोजनाओं के लिए धन इकट्ठा करने में मदद भी करते हैं.
कभी अलग-थलग पडे़ ये "यूट्यूब विलेज" अब दुनिया भर के दर्शकों के साथ अपनी दैनिक दिनचर्या साझा कर रहे हैं. एक ऐसे ही वीडियो में कुछ महिलाएं पूरे गांव के लिए खाना बना रही हैं, वह भी करीब 400 लोगों के लिए. इस वीडियो में 15 महिलाएं मैकेरल मछली को बंगाली तरीके से बनाकर दिखा रही हैं. वे तरी वाली मछली बनाती हैं और अपने वीडियो में बताती हैं कैसे मैकेरल करी को बनाया जाता है. करी बनने के बाद इसे पूरे गांव के लोगों को परोसा जाता है.
यह कुछ दिनों पहले जारी किए गए AroundMeBD यूट्यूब चैनल के ताजा वीडियो में से एक है और जिस पर आप इस तरह के कई और व्लॉग एपिसोड देख सकते हैं. साइबर कैफे के मालिक लिटोन अली खान द्वारा 2016 में बनाया गया चैनल गांव की उन महिलाओं की रसोइयों पर रोशनी डालता है, जो कैमरे के सामने विशालकाय मछलियों को काटने के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन करती हैं या दर्शकों को मांस पकाने का तरीका बताती हैं.
ज्यादातर खानों की सामग्री सरल है, जिसमें किफायती खाना पकाने के तरीके शामिल हैं. यह चैनल बांग्लादेश के पश्चिम में रहने वाले इस समुदाय के दैनिक जीवन को बेहद करीब से दिखाता है. AroundMeBD चैनल गांव में 17 महिलाओं समेत लगभग 50 लोगों को रोजगार देता है. टीम के सदस्यों ने कैमरा इस्तेमाल करने, वीडियो एडिटिंग करने और शूटिंग करने के गुर काम के दौरान सीखे हैं.
जैसे-जैसे चैनल की सफलता बढ़ी है, चैनल ने गांव में बच्चों के लिए वीडियो गेम लगाए हैं और टूटे-फूटे घरों को बनवाने का काम किया है. चैनल के लिए काम करने वाले लोगों का यह मेडिकल खर्च भी उठाता है.
एए/वीके (डीपीए)
Source: DW
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications