Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पश्चिम बंगाल हिंसा पर अमित मालवीय के ट्वीट पर भड़कीं TMC सांसद नुसरत जहां, ट्वीट कर कह डाली ये बात

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा को लेकर भाजपा और टीएमसी के बीच जुबानी जंग जारी है। शनिवार को टीएमसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा के आईटी सेल मुखिया अमित मालवीय पर आरोप लगाया है कि वह बूथ कैप्चरिंग का भ्रामक अभियान चला रहे हैं।

गौर करने वाली बात है कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान 18 लोगों की मौत, बैलेट बॉक्स के साथ तोड़फोड़, कई गांवों में बम फेंकने की खबर सामने आई थी। इसके बाद अब भाजपा और टीएमसी में जुबानी जंग शुरू हो गई।

nusrat jahan

अमित मालवीय ने कई ट्वीट करके ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि उन्होंने पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का मजाक बना दिया है। डायमंड हार्बर में उनके भतीजे खुद बूथ पर बैलेट बॉक्स में स्टैंप लगाया। टीएमसी ने वोटिंग के बाद रात में बूथ कैप्चर किया। ना कोई सुरक्षा, ना कोई सीसीटीवी कैमरा। बता दें कि ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।

अमित मालवीय के आरोपों पर पलटवार करते हुए टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कहा कि देखिए कैसे भाजपा के नेता पश्चिम बंगाल के बारे में अफवाह फैलाते हैं। नेत्र जीपी मथुरापुर लोकसभा क्षेत्र में आता है नाकि डायमंड हार्बर में जैसा अमित मालवीय ने दावा किया है।

गौर करने वाली बात है कि पश्चिम बंगाल में 2003 से हर बार पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा होती है। पंचायत चुनाव के दौरान 76 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है, जबकि मतदान वाले दिन 2003 से अबतक 40 लोगों की जान जा चुकी है।

टीएमसी के प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी डेबांग्शु भट्टाचार्य ने क ने अमित मालवीय पर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने भी कहा कि नेत्र ग्राम पंचायत डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र में नहीं आता है। यह फर्जी खबरें फैलाने के एक्सपर्ट हैं। शर्मनाक।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से 37 लोगों की की मौत हो चुकी है। पिछले पंचायत चुनाव में भी 23 लोगों की मौत हुई थी जबकि 12 लोगों की वोटिंग के दिन मौत हुई थी। गौर करने वाली बात है 8 जुलाई 2023 को हुए मतदान के नतीजे 11 जुलाई को सामने आएंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+