West Bengal Lok Sabha Chunav 2024 voting: बंगाल की सीटों का चुनावी समीकरण, जहां कल डाले जाएंगे वोट
West Bengal Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। पांच चरण के मतदान समाप्त हो चुके हैं और अब दो चरण के मतदान बाकी हैं। छठे चरण का मतदान 25 मई को होना है जबकि आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होना है।
छठे चरण में पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान होना है। इसमे तमलुक,कांथी, घाटाल, मिदनापुर, झाग्राम, पुरुलिया, बांकु़ा और विष्णुपुर लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं। इन 8 संसदीय क्षेत्रों में 45 लाख 34 हजार 228 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। छठे चरण में 79 उम्मीदवार मैदान में हैं।

छठे चरण में तमलुक से टीएमसी ने देबांशु भट्टाचार्य को मैदान में उतारा है, उन्होंने ही खेला होबे गीत को लिखा था। जबकि भाजपा ने यहां से हाई कोर्ट छोड़ पार्टी में शामिल हुए अभिजीत गंगोपाध्याय को टिकट दिया है। सीपीआई की ओर से सयान बनर्जी चुनाव लड़ रहे हैं।
झारग्राम सीट जनजातीय उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। यहां से भाजपा ने कुमार हेमब्रम ने पिछले चुनाव में जीत दर्ज की थी। इस बार यहां से प्रनत चुडू को पार्टी ने टिकट दिया है। उनका मुकाबला टीएमसी की कालिपद सोरेन और सीपीएम के सोनमणि मुर्मू से है।
वहीं मेदिनीपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के दिलीप घोष ने पिछले चुनाव में जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार वो वर्धमान-दुर्गापुर सीट से मैदान में हैं। जबकि अग्निमित्रा पॉल को पार्टी ने मेदिनीपुर से टिकट दिया है। उनका मुकाबला टीएमसी के जून मालिया और सीपीआई के बिप्लव भट्ट से है।
अभिनेता से नेता बने और दो बार सांसद रह चुके दीपक अधिकारी भी चुनावी मैदान में हैं। वो टीएमसी की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं, उनका मुकाबला हिरन चटर्जी से हैं। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला इस चुनाव में देखने को मिलेगा। बता दें कि दीपक अधिकारी छठे चरण में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।
छठे चरण में दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार की बात करें तो बांकुरा से टीएमसी उम्मीदवार अरुप चक्रवर्ती हैं, जिनकी कुल संपत्ति 17 करोड़ रुपए है। कांथी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्वशी बनर्जी 6 करोड़ की मालकिन हैं और वह तीसरी सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।












Click it and Unblock the Notifications