पश्चिम बंगाल के इन 7 जिलों के इंटरनेट रहेगा बंद, जानिए कब और क्यों होगी नेटबंदी
कोलकाता, 06 मार्च: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने 7 जिलों के कुछ ब्लॉकों में मार्च की तय तारीखों पर इंटरनेट बंदी का फैसला किया है। गैरकानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने यह कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक कुछ खास जगहों पर इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।

7 जिलों में इंटरनेट बंदी को लेकर राज्य सरकार की ओर से एक आदेश भी जारी कर दिया गया है। जिसके 7मुताबिक पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में सोमवार यानी 7 मार्च से 16 मार्च तक इंटरनेट और ब्राडबैंड सर्विस अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी।
जानें कब और कहां बंद रहेगी इंटरनेट सेवा
सरकारी आदेश के मुताबिक पश्चिम बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, बीरभूम और दार्जिलिंग जिलों के कुछ ब्लॉकों में 7-9 मार्च, 11 और 12 मार्च और 14-16 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 03.15 बजे तक मोबाइल इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया जाएगा, जिससे गैरकानूनी गतिविधियों को रोका जा सकें।
अपने आदेश में सरकार ने बताया कि इंटेलिजेंस रिपोर्ट है कि अगले कुछ दिनों में कुछ इलाकाें में इंटरनेट ट्रांसमिशन और वॉइस ओवर इंटरनेट टेलिफोनी का इस्तेमाल गैर - कानूनी गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। साथ ही बताया कि वॉइस कॉल, एसएमएस और अखबारों पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications