वाहन न मिलने तक अस्पताल डिस्चार्ज नहीं करेंगे डेड बॉडी, पश्चिम बंगाल सरकार ने जारी किया सर्कुलर
पश्चिम बंगाल में बीते कुछ दिनों में शव वाहन न मिलने पर परिजन शवों को कंधे या साइकिल पर ले जाते दिखे। इसके बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने सर्कुलर जारी कर कहा कि वाहन न मिलने तक अस्पताल बॉडी डिस्चार्ज न करे।

बीते दिनों पश्चिम बंगाल में कई परिजन अपने मरीज की मृत्यु के बाद बिना शव वाहन के कंधे, बैग या फिर साइकिल में ले जाते हुए दिखे थे। इसको लेकर राज्य सरकार ने अहम कदम उठाते हुए सभी अस्पतालों को एक सर्कुलर जारी कर दिया है, जिसमें वाहन की व्यवस्था न होने तक अस्पताल बॉडी को डिस्चार्ज नहीं करेगा।
इस जारी सर्कुलर में कहा गया कि जब तक शव को ले जाने के लिए उचित परिवहन की व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक अस्पताल शव को डिस्चार्च नहीं करेगा। साथ ही नगर पालिका या पंचायत भी मुर्दाघर तक शवों को ले जाने के लिए वैन/ परिवहन की व्यवस्था करेगा।
बता दें कि बीते शुक्रवार को एक ऐसा मामला सामने आया था जिसमें एक पिता अपने बच्चे के शव को बैग में भरकर घर लौटने को मजबूर हुआ था। इस मामले के बाद सोशल मीडिया में कई आलोचनाएं हुईं।
इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधन को जारी निर्देश में कहा गया कि किसी की मौत हो जाने पर उसके परिजनों से पूछना होगा कि उनके पास बॉडी ले जाने की व्यवस्था है या नहीं। अगर नहीं है तो अस्पताल से वाहन की व्यवस्था की जाए। साथ ही अस्पताल आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय नगर पालिका या पंचायत की शववाही वाहन से भी शव को घर तक पहुंचा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications