पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की बिगड़ी हालत, कोलकाता के अस्‍पताल में करवाया गया भर्ती

बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को सास लेने में तकलीफ होने के बाद कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, तकलीफ बढ़ने पर शनिवार दोपहर को उन्‍हें कोलकाता के एक अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

Former Bengal CM Buddhadeb Bhattacharya

पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम की उम्र 79 है। कोलकाता के ग्रीन कॉरिडोर के पाम एवेन्यू निवास में उनकी तबीयत बिगड़ी और सास लेने में तकलीफ होते ही आनन फानन में तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्‍हें क्रिटिकल केयर यूनिट में मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया।

बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य 2000 से 2011 तक मुख्यमंत्री रहे। लंबे समय से सीओपीडी (chronic obstructive pulmonary disease) और अन्य बुढ़ापे से संबंधित बीमारियों से पीड़ित हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करते हुए कहा मैं बुद्धदेव भट्टाचार्जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने लंबे समय तक पश्चिम बंगाल के लिए बहुत योगदान दिया है, भगवान उन्हें लंबी आयु दें।

अधिकारियों के द्वारा किए बयान के अनुसार पूवी सीएम की हालत गंभीर है। अस्‍पताल के डॉक्‍टरों के हवाले से अधिकारियों ने बताया कि डॉक्‍टर उनकी जांच कर रहे हैं। दोपहर में उनकी ऑक्सीजन लेवल 70 प्रतिशत तक बिगड़ गया था और वह बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

अस्‍पताल में उनके इलाज के लिए हार्ट स्‍पेलिस्‍ट और एक पल्मोनोलॉजिस्ट सहित वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम गठित की गई थी। पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम की पत्नी मीरा भट्टाचार्य और बेटी सुचेतना भट्टाचार्य दोनों अस्पताल में हैं। बुद्धदेव भट्टाचार्य ने अपनी हेल्‍थ के चलते पिछले कुछ वर्षों से सार्वजनिक जीवन से दूरी बना ली थी।

पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य ने वर्ष 2015 में सीपीआई (एम) के पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति से इस्तीफा दे दिया था और 2018 में राज्य सचिवालय की सदस्यता छोड़ दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+