West Bengal News: बम बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 7 लोगों की मौत, CM ममता बनर्जी ने जताया दुख

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में एक बम बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई।

बम बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 7 लोगों की मौत, CM ममता बनर्जी ने जताया दुख

West Bengal Bomb Explosion: पश्चिम बंगाल में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। बम बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पुरबा मेदिनीपुर जिले में हुआ है। यहां एक बम बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण विस्फोट होने से सात लोगों की मौत हो गई।

वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाल के लिए भेजा जा रहा है। धमाके का असर इतना जबरदस्त था कि जिस घर में बम बनाया जा रहा था, वह पूरा घर भरभरा कर गिर गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घर गिरने से कई लोग उसमें दब गए। पुलिस को आशंका है कि बचाव अभियान खत्म होने के बाद और शव बरामद किए जाएंगे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।

पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता मानस रंजन भूनिया ने कहा कि पुरबा मेदिनीपुर के एगरा में आज पटाखा बनाते समय धमाका हो गया। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। हम पीड़ितों के प्रति सहानुभूति रखते हैं और इस कृत्य की निंदा करते हैं। रंजन भूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों के परिवारों और घायलों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है। उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Recommended Video

    Karnataka Election पर Mamta Banerjee ने की Congress की तारीफ, Adhir Ranjan ये बोले? | वनइंडिया हिंदी

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर दुख जताया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच सीआईडी ​​करेगी। हम प्रत्येक मृतक के परिवारों को 2.5 लाख रुपये देंगे और प्रत्येक घायल को मुफ्त इलाज और 1 लाख रुपये देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+