पश्चिम बंगाल में ट्रक और ट्रेन के बीच जोरदार भिड़ंत, हादसे से इलाके में मची अफरातफरी
West Bengal Train Accident: पश्चिम बंगाल के फरक्का से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राधिकापुर एक्सप्रेस एक ट्रक से टकरा गई। ट्रेन धुलियानगंगा और बल्लालपुर के बीच पटरी से उतर गई। इसके बाद इंजन पटरी से जा उतरा और फिर आग लग गई।
इंजन के पटरी से उतरने के बाद इसे तुरंत ट्रेन अलग कर दिया गया ताकि बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। इसे अलग करके आग बुझ गई। घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे में 15 यात्रियों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है।

इस घटना का एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि रिपेयरिंग का काम जारी है और आसपास काफी संख्या में लोग भी इकट्ठे हुए हैं। जब लोगों को पता चला कि ऐसा हादसा हुआ है तो इलाके में काफी अफरातफरी मच गई थी।
बताते चलें कि ओडिशा हादसे के बाद से लोग काफी डरे हुए हैं। ऐसे में जब ये खबर सामने आई तो लोगों की हालत खराब हो गई. हालांकि गनीतम रही कि इंजन को ट्रेन से अलग कर दिया गया तो आग बुझ गई। समय रहते तत्काल सारे काम किए गए, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
देखें हादसे का वीडियो...
बताते चलें कि इस घटना के बाद वरिष्ठ रेलवे और सुरक्षा अधिकारी तड़के की वहां के लिए रवाना हो गए। सू्त्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने की कोशिश की थी ताकि टक्कर से किसी तरह बचा जा सके। लेकिन इससे पूरी दुर्घटना नहीं टल सकी। हालांकि, बड़ी दुर्घटना होने से बच जरूर गई।
अधिकारियों के मुताबिक, अगर लोको पायलट सतर्क नहीं होता तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। जब ट्रक की ट्रेन से टक्कर हुई तो ये बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही मार्ग पर ट्रेन सेवाओं को भी कुछ देर के लिए बाधित होना पड़ा। इसके बाद राधिकापुर एक्सप्रेस से जा रहे यात्रियों के लिए कुछ वैकल्पिक वाहनों का इंतजाम कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications