Bengal Election: कूच बिहार जाने से रोकने पर भड़कीं ममता, कहा- 'मैं रॉयल बंगाल टाइगर हूं'

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कूच बिहार में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। ममता बनर्ज कूच बिहार हिंसा में मारे गए लोगों के घर जाना चाह रही थी लेकिन चुनाव आयोग ने उन्हें रोक दिया था। जलपाईगुड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा "मैं रायल बंगाल टाइगर हूं। उन्होंने मुझे वहां (कूच बिहार) नहीं जाने दिया। मैने उन लोगों (पीड़ित परिजनों) से सिलीगुड़ी में बैठकर वीडियो कॉल पर बात की।"

Mamata Banerjee

ममता ने आगे कहा "वे (बीजेपी) जानते हैं कि चार चरणों में वे हार चुके हैं इसलिए वे अब बंदूक का इस्तेमाल कर रहे हैं। हम इन बुलेट (गोलियों) का बदला बैलट (वोट) के रूप में देंगे।

हिंसा में 4 की मौत
कूच बिहार में चौथे चरण के मतदान के बाद हिंसा भड़क गई थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने उपद्रवियों पर फायरिंग की थी। इसमें चार लोग मारे गए थे। घटना के बाद चुनाव आयोग ने 72 घंटे तक कूच बिहार में किसी भी राजनीतिक दल के नेताओं के जाने पर रोक लगा दी है।

इसके पहले ममता बनर्जी ने ट्विटर पर निशाना साधते हुए चुनाव आयोग को मोदी कोड ऑफ कंडक्ट कहा था। उन्होंने कहा "चुनाव आयोग का नाम बदलकर एमसीसी मोदी कोड ऑफ कंडक्ट रख देना चाहिए। बीजेपी अपनी सारी ताकत लगा सकती है लेकिन दुनिया की कोई भी चीज मुझे अपने लोगों का दर्द साझा करने से नहीं रोक सकती है। वे मुझे मेरे भाई और बहनों से मिलने से तीन दिन तक रोक सकते हैं लेकिन चौथे दिन वहां जाऊंगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+