पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग ने डीसीपी साउथ कोलकाता समेत कई अफसरों के किए तबादले
पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग ने कई अफसरों के किए तबादले
कोलकाता। चुनाव आयोग ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में कई अफसरों के तबादले किए हैं। चुनाव आयोग ने जिन अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। उनमें साउथ कोलकाता के डीसीपी, वेस्ट जोन के एडीजी, झरग्राम के डीईओ शामिल हैं। इसके अलावा एसपी कूच बिहार और एसपी डायमंड हार्बर का भी ट्रांसफर कर दिया गया हैं।

पश्चिम बंगाल में चुनावों के ऐलान के बाद आचार संहिता लगी हुई है और अफसरों के तबादले करने की ताकत इस समय इलेक्शन कमीशन के पास है। इससे पहले भी कई अफसरों को आयोग बदल चुका है। चुनाव आयोग ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में राजनीतिक नियुक्तियों पर भी अस्थायी तौर पर रोक लगा दी थी। साथ ही नगर निकायों में प्रशासक कार्यालयों में नियुक्त राजनेताओं को बोर्ड बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होने से भी रोक दिया गया है।
पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण का चुनाव
पश्चिम बंगाल में इस समय विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को से 29 अप्रैल तक आठ चरणों में चुनाव होना है। इसके बाद दो मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। चरण की वोटिंग 27 मार्च 2021 को होनी है। ऐसे में बंगाल और आज (25 मार्च) पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आज गुरुवार शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा।
बता दें कि 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने भारी बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। इस चुनाव में टीएमसी तीसरी बार सत्ता में आने का लक्ष्य लेकर उतरी है। चुनाव में उसके सामने भाजपा और लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन है। इन तीन राजनीतिक ताकतों में ही मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications