पश्चिम बंगाल BJP चीफ सुकांत मजूमदार के दस्ते पर हमला, बोले- टीएमसी ने कराया हमला
पश्चिम बंगाल में भाजपा के चीफ सुकांत मजूमदार पर कथित तौर पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। मजूमदार ने आरोप लगाया कि मेरी हत्या की कोशिश थी

पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया है कि उनके ऊपर हमला हुआ है। मजूमदार ने कहा कि वो लोग मेरी हत्या करने के लिए आए थे, उन्हें लगता है कि मेरी हत्या करके वह पश्चिम बंगाल में भाजपा को रोक लेंगे, लेकिन भाजपा में हजारों सुकांता मजूमदर हैं, ऐसे में मुझे खत्म करके भाजपा को खत्म नहीं किया जा सकता है। सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि उनके काफिले पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। सुकांत मजूमदार ने कहा कि उन्होंने मेरे ऊपर हमला किया, मेरी कार को तोड़ दिया। शुक्र है कि मेरे साथ सुरक्षा थी, हमलावर टीएमसी का झंडा लेकर आए थे। क्या टीएमसी दूसरों को अपना झंडा दे रही है। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। हम इस सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे।
सुकांत मजूमदार के काफिले पर शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले में काले झंडे दिखाए गए। रिपोर्ट के अनुसार उन्हें कुछ लोगों ने काला झंडा दिखाया, उनकी कार को आगे बढ़ने से रोका गया। भाजपा की ओर से दावा किया गया है कि टीएमसी के समर्थकों ने यह सब किया है। वहीं टीएमसी का कहना है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं को आम लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लोग भाजपा की विनाशकारी नीति से असंतुष्ट हैं।
सुकांत मुखर्जी ने ट्वीट करके वीडियो शेयर किया, जिसमे उन्होने लिखा क्या ममता बनर्जी आप इन लोगों को गिरफ्तार करेंगी, क्या आप अपनी पार्टी के गुंडों को गिरफ्तार करेंगी जिन्होंने मेरे काफिले पर हमला किया। अगर आप पश्चिम बंगाल को चला नहीं सकती हैं और कानून व्यवस्था को नहीं संभाल सकती हैं तो आप इस्तीफा दे दीजिए। बता दें कि मजूमदार पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके कोलकाता लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में उन्हें काले झंडे दिखाए गए। उनके खिलाफ नारेबाजी की।












Click it and Unblock the Notifications