पश्चिम बंगाल भाजपा चीफ सुकांत मजूमदार और अन्य कार्यकर्ता हिरासत में

पश्चिम बंगाल भाजपा चीफ सुकांत मजूमदार को बिना अनुमति गंगा आरती कार्यक्रम करने की वजह से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके साथ कई कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है।

Sukanta majumdar

पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल ये लोग बिना इजाजत गंगा आरती करने के लिए कोलकाता स्थित घाट पर पहुंचे थे, जिसके बाद इन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट के अनुसार इन लोगों ने बिना इजाजत घाट पर जाने की कोशिश की थी, इन लोगों के पास इसकी इजाजत नहीं थी। इस हफ्ते पश्चिम बंगाल में गंगासागर मेले की शुरुआत होने जा रही है। इस अवसर पर गंगा आरती कार्यक्रम करने की भाजपा अध्यक्ष ने अनुमति नहीं ली थी। ये सभी लोग बाबूघाट पहुंचे थे। इन लोगों की पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई थी, जिसके बाद कई भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया है।

भाजपा ने घोषणा की है कि वह प्रदेश में आगामी गंगासागर मेले के मौके पर गंगा आरती करेगी। लेकिन कोलकाता पुलिस ने इन लोगों को यहां आने की अनुमति नहीं दी थी। दरअसल कोलकाता में जी20 शिखर सम्मेलन के चलते कई भारी वाहनों और यातायात में बदलाव किया गया है। यही वजह है कि भीड़ और यातायात का हवाला देते हुए पुलिस ने इन लोगों को यहां आने की अनुमति नहीं दी। बाबूघाट पर कार्यक्रम देखने के लिए जब भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे तो पुलिस के साथ इन लोगों की झड़प हुई।

बाबूघाट इलाके में बाद में सुकांत मजूमदार ने पहुंचकर गंगा आरती की। उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा कार्यक्रम की योजना बनाती है पुलिस इसकी अनुमति नहीं देती है। हर साल गंगासागर मेले के दौरान हम यह कार्यक्रम करते हैं। लेकिन पुलिस ने छोटी वजहों का हवाला देते हुए हमे अपना कार्यक्रम नहीं करने दिया। हमने पुलिस से इसकी अनुमति मांगी थी, यह क्षेत्र रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है, पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन कार्यक्रम का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी। लेकिन हमारा कार्यक्रम बाबूघाट पर होना था जोकि उस कार्यक्रम स्थल से काफी दूर है। टीएमसी के कहने पर पुलिस ने हमे यहां आने से रोक दिया। सुकांत ने गिरफ्तार हुए लोगों को तुरंत रिहा करने की मांग की। वहीं टीएमसी नेता देबांशु भट्टाचार्य ने कहा कि पुलिस ने अनुमति क्यों नहीं दी इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है। भाजपा राजनीति कर रही है और माहौल को खराब कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+