बीरभूम मामले की CBI जांच का आदेश, कोर्ट ने 7 अप्रैल तक रिपोर्ट सौंपने को कहा

कोलकाता, 25 मार्च। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में जिस तरह से आठ लोगों को उनके घर में जलाकर मार दिया गया उसके बाद से बंगाल में इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। 22 मार्च को हुई इस घटना में महिलाएं और बच्चों को भी आग में जलाकर मार दिया गया था। इस घटना से पहले टीएमसी के एक नेता की एक दिन पहले हत्या कर दी गई थी, जिसके अगले दिन ही यह मामला सामने आया। इस घटना पर आज कलकत्ता हाई कोर्ट अपना फैसला सुनाते हुए इसकी जांच सीबीआई से कराने को कहा है। अपने फैसले में कोर्ट ने आदेश दिया है कि रामपुरहट बीरभूम मामले की जांच सीबीआई करे और 7 अप्रैल तक इसकी रिपोर्ट सौंपे।

Recommended Video

      Birbhum violence के बाद क्यों हुई Article-355 लगाने की मांग ? क्या हैं प्रावधान ? | वनइंडिया हिंदी
      court

      बता दें कि बीरभूम की इस घटना में दो बच्चों और एक नव विवाहित जोड़े की भी हत्या की गई थी। ऑटोप्सी रिपोर्ट के अनुसार पीड़ितों को जलाने से पहले मारा भी गया था। घटना के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया और 20 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया। वहीं इस मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से आज 2 बजे इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।

      कोर्ट ने निर्देश दिया है कि डिस्ट्रिक्ट जज की मौजूदगी में घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए, जिससे कि यहां होने वाली घटना पर 24 घंटे निगरानी रखी जा सके। साथ ही कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मामले में चश्मदीदों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया था। भाजपा ने कोर्ट से कहा था कि वह फैसला करे कि इस मामले की जांच सीबीआई से करानी चाहिए या नहीं। कोर्ट ने आज इसपर फैसला सुनाते हुए मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+