'चुनाव आयोग के काम में अमित शाह का दखल', ममता के इस आरोप पर EC ने दिया कड़ा जवाब

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग गृह मंत्रालय के इशारे पर काम कर रहा है...

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सियासी उठापटक के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए चुनाव आयोग के काम में दखल दे रहे हैं। ममता बनर्जी के इस आरोप पर अब चुनाव आयोग ने टीएमसी प्रमुख को चिट्ठी लिखकर कड़ा जवाब दिया है। अपनी चिट्ठी में आयोग ने कहा है कि इलेक्शन कमीशन को किसी भी राजनीतिक दल के साथ इस तरह कठघरे में खड़ा करना गलत है। गौरतलब है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के बांकुरा में व्हील चेयर के जरिए चुनावी रैली की थी, जिसमें उन्होंने अमित शाह पर कई गंभीर आरोप लगाए।

Recommended Video

    Bengal Election 2021: Mamata Banerjee के आरोपों पर EC ने दिया ये जवाब | वनइंडिया हिंदी
    mamata banerjee

    मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की तरफ से पोल पैनल ने सीएम ममता बनर्जी को लिखी चिट्ठी में कहा है, 'दिल्ली और कोलकाता में हाल के दिनों में टीएमसी के प्रतिनिधियों से मिलने के बावजूद, अगर मुख्यमंत्री की तरफ से यह कहा जाता है कि चुनाव आयोग को सभी राजनीतिक दलों से मिलना चाहिए, तो एक संस्था के तौर पर यह आयोग का महत्व कम करने की कोशिश है। चुनाव आयोग अपने रुख पर कायम है और हमें किसी भी राजनीतिक दल के साथ इस तरह कठघरे में खड़ा नहीं किया जाना चाहिए।'

    'टीएमसी नेताओं को परेशान करने की साजिश रच रहे अमित शाह'
    चुनाव आयोग ने अपनी चिट्ठी में आगे लिखा, 'अगर मुख्यमंत्री इस मिथक को लगातार बनाए रखने की कोशिश करती हैं तो ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।' आपको बता दें कि मंगलवार को मुख्यममंत्री ममता बनर्जी ने कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले गृह मंत्री अमित शाह टीएमसी नेताओं को परेशान करने की साजिश रच रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं यह भी जानना चाहती हूं कि क्या चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में गृह मंत्री अमित शाह से निर्देश ले रहा है?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+