'ओडियो क्लिप' पर ममता बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों किया था नंदीग्राम के BJP नेता को फोन

इस ऑडियो क्लिप को लेकर ममता के ऊपर भाजपा के एक नेता से चुनाव में मदद मांगने का आरोप लगा है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जारी सियासी घमासान के बीच दूसरे चरण के चुनाव के लिए मंगलवार को प्रचार का शोर थम गया। दूसरे चरण के चुनाव में गुरुवार को पश्चिम बंगाल की 30 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इन 30 सीटों में नंदीग्राम विधानसभा सीट भी शामिल है, जहां टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी के सामने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव मैदान में हैं। मंगलवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ममता बनर्जी ने नंदीग्राम के टेंगुआ में रैली की और भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस दौरान ममता बनर्जी ने उस ओडियो क्लिप को लेकर भी अपनी चुप्पी तोड़ी, जिसमें उनके ऊपर भाजपा के एक नेता से चुनाव जीतने के लिए मदद मांगने का आरोप लगा है।

Recommended Video

    Mamata Banerjee ने Pralay Pal से बातचीत की Audio Clip पर तोड़ी चुप्पी | वनइंडिया हिंदी
    'हां मैंने भाजपा नेता प्रलय पाल से बात की'

    'हां मैंने भाजपा नेता प्रलय पाल से बात की'

    ममता बनर्जी ने ओडिया क्लिप को लेकर कहा, 'मुझे कुछ लोगों ने बताया कि नंदीग्राम में भाजपा नेता प्रलय पाल मुझसे बात करना चाहते हैं, जिसके बाद मैंने उनसे फोन पर बात की। मैं नंदीग्राम सीट से प्रत्याशी हूं और इसलिए मुझे हर वोटर से बात करने का हक है। जब मुझे पता चला कि वो मुझसे बात करने चाहते हैं तो मैंने उनका नंबर लिया और उनसे बात की। मैंने उनका हाल-चाल पूछा और कहा कि अपनी सेहत का ध्यान रखें। अब, इसमें मैंने कौन सा अपराध कर दिया?'

    'बातचीत को वायरल करना क्राइम, कार्रवाई होनी चाहिए'

    'बातचीत को वायरल करना क्राइम, कार्रवाई होनी चाहिए'

    ममता बनर्जी ने आगे कहा, 'नंदीग्राम सीट से प्रत्याशी होने के नाते मैं इस विधानसभा के हर वोटर से मदद मांग सकती हूं। मैं किसी से भी बात कर सकती हूं, उसे फोन कर सकती हूं। इसमें कोई बुराई नहीं है और ये कोई क्राइम नहीं है। लेकिन, अगर कोई इस बातचीत को वायरल करता है तो ये एक अपराध है। उस आदमी के खिलाफ एक्शन होना चाहिए, जिसने ये बातचीत वायरल की, ना कि मेरे खिलाफ।'

    भाजपा ने जारी किया था ऑडियो

    भाजपा ने जारी किया था ऑडियो

    ममता बनर्जी ने कहा कि किसी की बातचीत को इस तरह वायरल करने से लोगों का भरोसा टूटता है। आपको बता दें कि हाल ही में भाजपा ने एक ऑडियो क्लिप जारी की थी, जिसमें ममता बनर्जी के ऊपर नंदीग्राम में भाजपा नेता प्रलय पाल से चुनाव में मदद मांगने का आरोप लगा। ऑडियो क्लिप में ममता बनर्जी कथित तौर पर प्रलय पाल से टीएमसी में शामिल होने और चुनाव में उनकी मदद करने की बात कह रहीं थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+