WB: संदेशखाली केस पर फिर विवाद, NCW चीफ और BJP नेताओं पर गंभीर आरोप, TMC ने ECI को लिखा पत्र
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले को लेकर टीएमसी एक बार फिर बीजेपी के निशाने पर लिया है। मालमे में तृणमूल कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग को एक पत्र भेजा गया है, जिसमें राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के अलावा पियाली दास समेत कई बीजेपी नेताओं के खिलाफ एक्शन की मांग की गई।
तृणमूल कांग्रेस ने संदेशखाली मामले को लेकर अपनी शिकायत में एनसीडब्ल्यू प्रमुख के अलावा बीजेपी नेताओं के जालसाजी, धोखाधड़ी, धमकी और आपराधिक साजिश रचने में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ईसीआई को भेजे पत्र में टीएमसी ने लिखा कि संदेशखाली की निर्दोष महिलाओं पर जालसाजी, धोखाधड़ी, धमकी और आपराधिक साजिश के गंभीर अपराध किया गया है।

रविवार को संदेशखाली में फिर बवाल
वहीं रविवार को संदेशखाली में रविवार फिर तनाव की स्थिति बन गई। रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता पर हमला कर दिया। आरोप है कि टीएमसी विधायक सुकुमार महतो के सहयोगी तातन गायेन पर हमला किया गया। घटना का वीडियो फुटेज भी सामने आया, जिसमें कुछ महिलाएं एक शख्स को दौड़ा-दौड़ाकर पीटती नजर आ रही हैं।
इससे पहले शनिवार रात संदेशखाली से सामने आए वीडियो में एक स्थानीय भाजपा नेता ने बड़ा बयान दिया। उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि 70 से अधिक महिलाओं को स्थानीय TMC क्षत्रप शाहजहां शेख और उसके सहयोगियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए रुपये मिले थे। शाहजहां पर यौन शोषण और भूमि का हड़पने का आरोप है।
संदेशखाली क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उसके समर्थकों के खिलाफ यौन शोषण और जमीन हड़पने के आरोपों को लेकर विरोध भी हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications