चिकन और चावल पर सरकारी स्कूल में हुआ जबरदस्त हंगामा, शिक्षकों को बनाया बंधक

सरकारी स्कूल में चिकन और चावल को लेकर जबरदस्त हंगामा हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने शिक्षकों को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।

West Bengal school

Fight over chicken: छात्रों को मिड डे मील में मिलने वाले खाने को लेकर पश्चिम बंगाल के मालदा की सरकारी प्राइमरी स्कूल में बड़ा बवाल हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला जड़ दिया और शिक्षकों को कमरे में बंद कर दिया। पूरा विवाद छात्रों को मिड डे मील में मिलने वाले चिकन को लेकर हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के शिक्षक चिकन के साथ अच्छा चावल खाते हैं और छात्रों को बाकी चिकन का बचा कुचा घटिया चावल के साथ दिया जाता है। (फोटो-प्रतीकात्मक)

मालदा के सरकारी स्कूल की घटना

चिकन और चावल को लेकर हुई यह घटना मालदा के एंग्रेज बाजार प्रखंड के अमृत कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय की है। जहां सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मिड डे मील योजना में स्कूल के अंदर मिलने वाले छात्रों को खाने में घटिया खाना दिया जाता है, जबकि खुद शिक्षक चिकन कीमा, लेग पीस और बढ़िया चावल खाते हैं और बच्चों को चिकन की बाकी की कतरन और खराब चावल परोसा जाता है।

टीचर खुद खाते हैं चिकन और लेग पीस

घटिया खाना खिलाने को लेकर प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कहा कि हमारे बच्चे अमृत कॉलोनी प्राइमरी स्कूल में पढ़ते हैं, यहां शिक्षक चिकन का अच्छा-अच्छा पीस खाते हैं , जबकि बच्चों को बचा हुआ खिलाते हैं। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने स्कूल के प्राचार्या पर आरोप लगाते हुए कहा कि हेडमास्टर ने मिड-डे मील का अनाज बेचकर पर्सनल टॉयलेट बनावाया है, जिसका यूज खुद करते हैं और किसी और नहीं जाने देते। ऐसे में आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल के सात शिक्षकों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला ठोक दिया।

दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि जब तक दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। इधर, ग्रामीणों के आरोपों को स्कूल के हेडमास्टर ने बेबुनियाद बताए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को खाने में चिकन, अंडे और मौसमी फल देने का फैसला किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+