बंगाल में लेडी डॉक्टर रेप- मर्डर केस के बीच 42 चिकित्सकों का ट्रांसफर, BJP ने कहा- डराने का प्रयास
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर रेप- मर्डर की घटना के बाद पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्य भर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में कार्यरत 42 प्रोफेसरों और डॉक्टरों को स्थानांतरित कर दिया है। जिसको लेकर बंगाल में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने ममता सरकार की खिंचाई की है।
पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना के विरोध में देश भर की मेडिकल संस्थाओं के डॉक्टर और स्टाफ विरोध कर रहे हैं। कई राज्यों में महिलाओं ने कैंडिल मार्च के साथ मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही हैं। बंगाल समेत देश अधिकतर हिस्सों में पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन जारी हैं।

इस बीच आईएमए भी अपनी मांग पर अड़ा है। केंद्र से घटना के बाद चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की मांग की जा रही है। इस बीच खबर है कि पश्चिुम बंगाल में कार्यरत 42 प्रोफेसर्स व चिकित्सकों का ममता सरकार के आदेश पर स्थानान्तरित किया गया है।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 31 वर्षीय स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या पर विरोध प्रदर्शन के बीच पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्य भर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में कार्यरत 42 प्रोफेसरों और डॉक्टरों को स्थानांतरित करने को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। बंगाल सरकार के इस फेरबदल का चिकित्सकों के संघ और बीजेपी ने कड़ी आलोचना की है। भाजपा ने ममता सरकार के ताजा फैसले को साजिश और मेडिकल प्रोफेशनल्स को डराने का प्रयास बताया है।












Click it and Unblock the Notifications