'INDIA की बैठक में जाने से रोकने के लिए ED का समन दिया गया', BJP को TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने घेरा

विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति की बुधवार को बैठक हुई। प्रवर्तन निदेशालय के समन के कारण तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी बैठक में शामिल नहीं हो सके।

विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति की बुधवार को बैठक हुई। इस बैठक में न्यूज एंकर, सीट-बंटवारा, जाति जनगणना पर चर्चा हुई। साथ ही इंडिया गुट सीट-बंटवारे पर बातचीत करने और अक्टूबर में भोपाल में अपनी पहली सार्वजनिक बैठक आयोजित करने की योजना बनाई गई। बैठक में 12 दल मौजूद रहे। लेकिन, प्रवर्तन निदेशालय के समन के कारण तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी बैठक में शामिल नहीं हो सके।

ईडी द्वारा पूछताछ के बाद तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज इंडिया गठबंधन की बैठक होने वाली थी, इसलिए मुझे ईडी द्वारा समन दिया गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि बीजेपी यह सब देखकर मुझे रोकने का प्रयास ईडी के माध्यम से कर रही है। मैं इसका फैसला जनता के ऊपर छोड़ता हूं।

TMC MP Abhishek Banerjee

'9-10 घंटे बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला'

Recommended Video

    'INDIA की बैठक में जाने से रोकने के लिए ED का समन दिया गया', BJP को TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने घेरा

    उन्होंने यह भी कहा कि मैंने बार-बार कहा है कि वे अपना और मेरा समय बर्बाद कर रहे हैं। यह एजेंसी के अधिकारियों की गलती नहीं है। वे अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। 9-10 घंटे बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला होगा। जब भी मुझे पूछताछ के लिए बुलाया गया, एक ही निष्कर्ष निकला। जो लोग राजनीतिक रूप से नहीं लड़ सकते, वे इस तरह से एजेंसी का दुरुपयोग करते हैं। हर बार हमें और जनता को परेशान किया जाता है।

    अभिषेक बनर्जी आगे कहते हैं कि मैंने अपना कर्तव्य निभाया है, मैं ईडी कार्यालय आया। जांच में शामिल हुआ, सवालों का सामना किया, सर्वोत्तम तरीके से जवाब दिया। आखिरकार, मैंने उन्हें यह भी आश्वासन दिया है कि जब भी वे मुझे बुलाएंगे, मैं आऊंगा और उन्हें जवाब दूंगा और अपनी सर्वोत्तम समझ और क्षमताओं के अनुसार जांच और जांच एजेंसियों और अधिकारियों के साथ सहयोग करूंगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+